1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

jammu and kashmir rifles recruitment: सेना में शामिल होने आई इस लडक़ी ने लगाई ऐसी छलांग, देखते रह गए ऑफिसर- देखें लाइव वीडियो

सेना में शामिल होने शहर आईं मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की युवतियां, जम्मू एंड कश्मीर रायफल सेंटर में महिला सिपाहियों की भर्ती आज से, पहले दिन दो राज्यों की युवतियों को मिलेगा मौका

2 min read
Google source verification
jammu and kashmir rifles recruitment

jammu and kashmir rifles recruitment

jabalpur news/ जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में आज से सेना पुलिस में महिला सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लगभग 200 महिला प्रतिभागी प्रतियोगिता स्थल पर पहुंची और उनका आज फिजिकल टेस्ट लिया गया। इसमें 16 मीटर दौड़ लोंग जंप हाई जंप आदि विधाओं में उनके कौशल का परीक्षण आर्मी अफसरों के द्वारा किया गया। इसमें सफल उम्मीदवारों को अगली प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

सेना में भर्ती को लेकर युवतियों में बड़ा उत्साह है उनका कहना है कि वह देश सेवा करना चाहती हैं। जिस तरह से पुरुष सीमा पर तैनात होकर भारत माता की रक्षा में जुटे रहते हैं उसी तरह वह भी अपने देश की रक्षा में शामिल होना चाहती हैं ।प्रतिभागियों का कहना था कि इस भर्ती को लेकर उनमें काफी उत्साह है क्योंकि यह पहली बार है जब ऑफिसर रैंक से नीचे किसी पद पर महिला सैनिकों की भर्ती शुरू की गई है। निश्चित रूप से यह एक बड़ा क्षण है। कई महिला प्रतिभागियों का कहना था कि उनकी शुरू से इच्छा रही है कि सेना की वर्दी पहने और देश सेवा करें। उनके घर के लोग भी यह चाहते हैं कि आर्मी में भर्ती होकर व उनके परिवार का नाम रोशन करें। भर्ती रैली में ना केवल दसवीं क्लास पास बल्कि इससे ज्यादा क्वालिफाइड युवतियां परीक्षा देने के लिए जबलपुर आई हुई है। आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए भर्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई है। कल से मध्य भारत एरिया के दूसरे राज्य जिसमें गोवा महाराष्ट्र गुजरात राजस्थान आदि शामिल है। वहां से आने वाली प्रतिभागी भर्ती रैली में शामिल होंगे।

सेना में महिला सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। जम्मू एंड कश्मीर रायफल रेजीमेंटल सेंटर के पीटी ग्राउंड में हो रही भर्ती रैली में सात राज्य और दो केन्द्र शासित राज्यों की युवतियां शामिल होंगी। पहले दिन मेजबान मध्यप्रदेश और पड़ोसी छत्तीसगढ़ की लगभग सात सौ प्रतिभागी शामिल हो रही हैं। इस बीच सोमवार शाम तक बड़ी तादाद में युवतियां शहर पहुंच गईं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और लॉज व धर्मशालाओं में उनका जमावड़ा लगा रहा। बड़ी संख्या में उनके अभिभावक भी पहुंचे। सैन्य प्रशासन ने रेलवे स्टेशन से भर्ती स्थल तक संकेतक लगाए हैं।

22 सितम्बर तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया में मध्यभारत के राज्य मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात के अलावा दो केन्द्र शासित राज्य दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की करीब 17 सौ प्रतिभागी जबलपुर आ रही हैं। पहले दिन लगभग 7 सौ युवतियां महिला सिपाही की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी। मोदीवाड़ा सदर से जम्मू एंड कश्मीर रायफल रेजीमेंटल सेंटर तक पहुंचने के लिए सैन्य प्रशासन ने संकेतक लगवाए हैं। ज्ञात हो कि देशभर में अलग-अलग जगहों पर हो रही भर्ती प्रक्रिया के लिए लगभग 2.57 लाख आवेदन पहुंचे थे। इसमें करीब 12 हजार युवतियों की छंटनी कर बुलावा पत्र सेना ने भेजा था।

Story Loader