
Japanese Encephalitis
Japanese Encephalitis: मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते बीमारियां लगातार पैर पसार रही है। सभी बड़े शहरों में डेंगू , चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। मध्यप्रदेश के जबलपुर में हाल ही में 2 बच्चों में जापानी इंसेफेलाइटिस के लक्षण मिले हैं। बच्चों में लक्षण मिलने के बाद से जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। लगातार संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेंजे जा रहे है।
स्वास्थय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह बुखार बेहद खतरनाक है जो सीधे बच्चों के मस्तिष्क पर असर करता है। अगर इस बीमारी की प्राथमिक रोकथाम नहीं की गई तो मरीज कोमा में जा सकता है और मरीज की मौत हो सकती है।
जबलपुर में जापानी बुखार ने दस्तक दी है। जांच के लिए सैंपल भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद भेजे गए थे। जहां से 2बच्चों की रिर्पोट पॉजिटिव आई। जिसके बाद जिले की स्वास्थ्य विभाग टीम अलर्ट पर है।
जापानी इंसेफेलाइटिस एक ऐसी बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है। यह मच्छर फ्लेविवायरस संक्रमित होते है। यह संक्रामक बुखार नहीं है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता। विशेषज्ञों की मानें तो जापान इंसेफेलाइटिस पूर्वांचल भारत में अधिक होता है। इस बुखार के लक्षण मच्छर के काटने के 5 से 15 दिन में दिखाई देते हैं।
-मच्छरदानी का उपयोग करें
-शाम के समय घरों के दरवाजें और खिड़कियां बंद रखें।
-पानी के टैंकर कंटेनर को ढक कर रखें।
-अधिक बुखार ,बदन दर्द सहित अन्य लक्षण दिखनें पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
Published on:
27 Sept 2024 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
