15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरों ने रेलवे, एमपीईबी और ओएफके कर्मी के घर खंगाला

-गोराबाजार के साकार नगर बिलहरी, विजय नगर और अधारताल के गायत्री नगर की घटना  

2 min read
Google source verification

जबलपुर। चोरों ने गोराबाजार थानांतर्गत साकार नगर बिलहरी में रेलवे कर्मी के घर और अधारताल थानांतर्गत गायत्री नगर में एमपीईबी कर्मी के घर से 57 हजार रुपए नकदी सहित लाखों के जेवर, लैपटाप और बाइक चुरा ले गए। दोनों ही प्रकरणों में पीडि़त ने सोमवार को चोरी का मामला दर्ज कराया।
गोराबाजार पुलिस के अनुसार रजनी छिपेलकर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति डीआरएम कार्यालय में पदस्थ हैं। पांच सितम्बर को सास का निधन होने से घर में ताला लगाकर वह पुराने घर मालगोदाम चली गई थी। सोमवार दोपहर 12.30 बजे वह घर पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा था। अलमारियों के ताले खुले थे। उसमें रखे सोने का कंठा, एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र, दो नथ, चांदी की छत, दो लैपटॉप, कांसे के बर्तन, सात हजार नकदी और बाइक एमपी 20 एनके 7967 गायब था।
एमपीईबी के सूने घर को खंगाला- अधारताल थाने में गायत्री नगर निवासी अश्वनी कुमार मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह एमपीईबी में कार्यरत है। 10 सितम्बर को वह रीवा चला गया था। सोमवार को लौटा तो घर के पीछे का दरवाजे का ताला टूटा था। सारा सामान फैला था। अलमारी में रखा 80 हजार रुपए नकदी सहित मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, चांदी की करधन, एक जोड़ी पाायल, पांच चूड़ी गायब था।

IMAGE CREDIT: patrika

ओएफके फैक्ट्री में जेडब्ल्यूएम के घर चोरी
विजय नगर पानी टंकी के पास रहने वाले ओएफके में जेडब्ल्यूएम के घर से चोर दो हजार नकदी सहित मोबाइल-स्कूटर चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार विश्वदेव भट्टाचार्य ने शिकायत दर्ज कराई कि वह शनिवार की रात 11 बजे परिवार के साथ खाना खाकर सो गया था। रात तीन बजे के लगभग उठा तो देखा कि उसके कमरे का दरवाजा पूरा खुला था। आंगन में लकड़ी के तखत पर उसका पर्स पड़ा था। उसमें रखे दो हजार रुपए और फ्रीज पर रखे तीन मोबाइल गायब थे। उसका स्कूटर एमपी 20 एसए 4423 गायब था।

IMAGE CREDIT: patrika

उधर, शातिर वाहन चोर से दो वाहन जब्त
हनुमानताल पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गिरधारी गुप्ता के पास दबिश देकर शातिर वाहन चोर बेनी सिंह की तलैया निवासी इमरान अली को दबोचा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर फरवरी व मार्च में चोरी हुए दो वाहन एमपी 20 एसजी 2555 और एमपी 20 केपी 2558 को जब्त किया। एक वाहन उसने हनुमानताल तो दूसरी गोहलपुर क्षेत्र से चोरी की थी।