1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकान व दूकान में पांच लाख रुपए सहित जेवर चोरी

-गोरखपुर थानांतर्गत रामपुर और हनुमानताल थानांतर्गत रचा चौक की घटना

2 min read
Google source verification
Jewelry stolen.jpg

Jewelry stolen

जबलपुर। इलाज कराने इंदौर गई वृद्धा के सूने मकान का ताला तोडकऱ चोर 4.50 लाख रुपए नकदी सहित तीन तोला सोने का और 800 गाम चांदी के जेवर सहित 25 साडिय़ां चुरा ले गए। रामपुर छापर स्थित इस प्रकरण में गोरखपुर पुसिल ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं हनुमानताल के रजा चौक में चोर दुकान के ड्राज में रखे पैसे चुरा ले गए। इस मामले में भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
गोरखपुर पुलिस के अनुसार रामपुर चौक स्थित दवा दुकान के संचालक केके अग्रवाल ने बताया कि उसका पुश्तैनी मकान रामपुर छापर में है। वहां उसकी मां रहती हथी, लेकिन कुछ दिन पहले उनकी तबियत खराब हो गई, तो इंदौर में रहने वाली बहन के पास इलाज कराने गई हैं। पुश्तैनी मकान में केके अग्रवाल एक-दो दिन के अंतराल पर चक्कर मारने जाते थे। 31 जुलाई को वह गए तो ताला टूटा मिला। मां को फोन कर पूछा तो बताया कि साढ़े पांच लाख रुपए नकदी और तीन तोला सोना, 800 ग्राम चांदी के जेवर व 25 साडिय़ां गायब थीं। केके अग्रवाल ने बताया कि नोटबंदी में उसने मां के दिए दो लाख रुपए बदलवाए थे। इसके अलावा ढाई लाख रुपए के 100 से 500 रुपए के नोट थे। वहीं हनुमानताल थानांतर्गत मोहरिया रजा चौक स्थित हार्डवेयर दुकान के ड्राज से चोर 55 हजार रुपए के लगभग चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार दुकान संचालक ने अभी शिकायत नहीं दी है। उसने अपने ही एक कर्मी पर चोरी का संदेह व्यक्त किया है। मामले में संदेही की तलाश की जा रही है।

IMAGE CREDIT: patrika

दुकान में घुसकर नकदी और कपड़े चोरी
ओमती थानांतर्गत करमचंद स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान से चोर 15 हजार रुपए नकदी सहित कपड़े चुरा ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार नेपियर टाउन निवासी हीरालाल मंगलानी ने शिकायत कर बताया कि करमचंद में फर्नीचर शो-रूम के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बुधवार की रात दुकान बंद कर वह घर चला गया था। गुरुवार सुबह 11 बजे उसका बेटा मोहित मंगलानी दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर सामान बिखरे मिले। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे पड़े थे। दुकान की ड्राज से 15 हजार रुपए नकदी सहित 10 हजार के जींस पेंट व शर्ट गायब थे। हालांकि आरोपी की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Story Loader