5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कालभैरव अष्टमी पर इस तरह करें उपासना, होगा कल्याण – मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहुर्त, चौघडि़ए

कालभैरव अष्टमी पर इस तरह करें उपासना, होगा कल्याण - मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहुर्त, चौघडि़ए

2 min read
Google source verification
sharad purnima,sharad purnima festival,Aaj ka panchang,

sharad purnima,sharad purnima festival,Aaj ka panchang,

शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उलअव्वल 21, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : मार्गशीर्ष, पक्ष : कृष्ण।
तिथि - भद्रा तिथि सप्तमी दोपहर 1.50 तक उपरांत जया तिथि अष्टमी रहेगी। भद्रा तिथि सप्तमी मंगलकारी कार्यों के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इस तिथि में विवाह, संगीत, व्यापारिक यात्रा, गायन वादन जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। सप्तमी तिथि के स्वामी श्री सूर्यनारायण हैं। आज के दिन सूर्यनारायण की आराधना कल्याणकारी मानी जाती है।
योग - रात्रि 9.55 तक ब्रम्ह उपरांत ऐन्द्र योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु ब्रम्हम योग अत्यंत शुभ माना जाता है।
विशिष्ट योग - तिथि गणना के आधार पर आज सभी विशिष्ट कार्य का योग है। साथ ही दैनिक कार्य हेतु दिवस शुभ रहेगा।
करण - सूर्योदय काल से बब उपरंात बालव तदनंंतर कौलव करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।

नक्षत्र - रात्रि 8.24 तक मूल संज्ञक नक्षत्र अश£ेषा उपरांत मघा नक्षत्र रहेगा। अश£ेषा नक्षत्र में यात्रा, सवारी, पुष्टता, कारीगरी, शस्त्र निर्माण, कृषिकार्य, पौधरोपण, बागवानी जैसे कार्य शुभ तथा कल्याणकारी माने जाते हैं। इस नक्षत्र में सेवारंभ से जुड़े कार्य भी सुखद कल्याणकारी तथा सुख प्रदान करने वाले माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त - आज नामकरण, औषधि सेवन, औषधि निर्माण, कर्जनिपटारा, शिल्प विद्या, गायन वादन जैसे कार्य हेतु दिवस शुभ सुखद तथा मंगलकारी तथा अनुकूल रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज प्रात: 9.00 से 10.30 चर दोपहर 10.30 से 1.30 बजे तक लाभ तथा अमृत एवं रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव आज - श्री कालाष्टमी, काल भैरवाष्टमी का व्रतोत्सव पर्व रहेगा। काल भैरव की आराधना करना परम कल्याणकारी रहेगा।

Panchang 3 february 2019: जानिए रविवार को कब लगेगा राहु काल, कब है शुभ मुहूर्त" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/02/panchang_today_5386379-m.jpg">

चन्द्रमा - रात्रि 8.24 तक कर्क राशि में उपरंात सिंह राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन - सूर्य के वृश्चिक राशि में गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का विशाखा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल - आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है। राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर डी,डू,डे,डा अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। अश£ेषा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कर्क होगी। राशि स्वामी चन्द्र तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। कर्क राशि के जातक प्राय: सुंदर, मननशील, गंभीर, आध्यात्मिक, प्रकृतिप्रेमी, दार्शनिक, आडंबर विरोधी, धैर्यवान तथा अनुशासन प्रिय होते हैं। जीवन के उत्तरार्ध अवस्था में आर्थिक विकास होता है।