6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्तिक पूर्णिमा 2023 : शिव योग, कृतिका नक्षत्र में होगा पुण्य स्नान

कार्तिक पूर्णिमा 2023 : शिव योग, कृतिका नक्षत्र में होगा पुण्य स्नान

less than 1 minute read
Google source verification
Narmada jayanti 2024

Narmada jayanti 2024

जबलपुर. कार्तिक मास का समापन इस बार 27 नवंबर सोमवार को होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग का संयोग रहेगा। कृतिका नक्षत्र व शिवयोग की युति में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा यह संयोग ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सुखद व शुभफलदायी होगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष लाभप्रद होगी। ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 26 नवंबर को दोपहर 3.53 बजे होगा और 27 नवंबर को दोपहर 2.45 बजे समापन होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म-कर्म के कार्यों से दोगुना शुभ फल मिलते हैं।

ये है शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 27 नवंबर को प्रात: 05:05 से 5:59 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त- 27 नवंबर को अपरान्ह 11:47 से दोपहर 12:30 बजे तक।

कृतिका नक्षत्र और शिव योग का संयोग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर 26 नवंबर को भरणी नक्षत्र दिन में 2.06 बजे तक रहेगा। फिर कृतिका नक्षत्र लगेगा जो 27 नवंबर को दिन में 1.36 बजे तक रहेगा। शिवयोग 26 नवंबर को रात्रि 1.36 बजे से 27 नवंबर को रात्रि 11.38 बजे तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग का आरंभ 27 नवम्बर की दोपहर 1.35 बजे होगा और अगले दिन यानी 28 नवंबर को सुबह 6.24 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा पर कृतिका नक्षत्र, सर्वार्थसिद्धि एवं शिवयोग का अनूठा संयोग विशेष फलदायी हो गया है। कार्तिक माह के प्रथम दिन से प्रारम्भ हुए धार्मिक नियम-संयम आदि का समापन 27 नवंबर को होगा।