6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करवा चौथ पर यहां मिल रहीं सबसे सुंदर साड़ी, ये लगाते हैं सबसे सुंदर मेहंदी

करवा चौथ पर यहां मिल रहीं सबसे सुंदर साड़ी, ये लगाते हैं सबसे सुंदर मेहंदी  

2 min read
Google source verification
karwa chauth

karwa chauth

जबलपुर। चांद सी खूबसूरत बनने के लिए सिटी वीमन की तैयारी होने लगी है। 27 अक्टूबर को करवा चौथ आने वाला है। शादीशुदा कपल के लिए यह दिन बहुत महत्व रखता है, क्योंकि बदलते दौर में इसे आपसी प्रेम के रूप में जोड़ लिया गया है। यही वजह है कि करवा चौथ को शहर भर में धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाएं सजती, संवरती और पति की लंबी उम्र के लिए उपवास करती हैं। करवा चौथ के लिए बाजारों में भी रौनक दिखने लगी है, क्योंकि महिलाओं की खरीदारी स्टार्ट हो चुकी है। वह अपने लिए खूबसूरत साडिय़ां खरीद रही हैं तो वहीं शृंगार के सामानों की खरीदारी भी हो रही है। केवल पांव दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में घरों में भी इसकी तैयारी का रंग दिखाई देने लगा है।

साडिय़ों के साथ इवनिंग गाउन भी
आमतौर पर करवा चौथ पर महिलाएं साडिय़ां खरीदती हैं, लेकिन इस बार इवनिंग गाउन भी पसंद किया जा रहा है। दुकानदार जतिन समैया ने बताया कि महिलाएं लाल मरून, पीले, ऑरेंज रंग में साडिय़ां खरीद रही हैं, जिममें हैवी वर्क किया गया है। इसके साथ ही रेड कलर के इवनिंग गाउन भी पसंद किए जा रहे हैं। करवा चौथ को लेकर लहंगे भी डिमांड में शामिल हैं। ऑर्गेंजा, थ्रेड वर्क में साडिय़ां पसंद की जा रही हैं, वहीं डिजाइनर कैटलॉग साडिय़ां टे्रंड में शामिल हैं।

साज-शृंगार के सामानों की खरीदारी
करवा चौथ पर महिलाएं सोलह शृंगार में नजर आती हैं। इस कारण अब वे कॉस्मेटिक और शृंगार के सामानों की खरीदारी में जुट गई हैं। मैचिंग बैंगल्स से लेकर अट्रैक्टिव ज्वेलरी की खरीदारी कर रही हैं। दुकानदारों की मानें तो इस बार राजस्थानी चूड़े डिमांड में हैं, जो कि इस करवा चौथ के लिए विशेष तौर पर लाए गए हैं।

करवाचौथ स्पेशल गिफ्ट्स की तैयारी
लेडीज को हर करवाचौथ पर अपने हसबैंड द्वारा दिए जाने वाले खूबसूरत गिफ्ट का इंतजार रहता है। इसी वजह से शहर की गिफ्ट गैलरीज भी करवाचौथ स्पेशल तोहफों से सज गई है। इनमें कोटेशन मग, फोटो फ्रेम, वॉलेट, ज्वेलरीज शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ लोग साडिय़ां, गोल्ड रिंज जैसी चीजें भी खरीद रहे हैं।

मेहंदी और पार्लर के लिए बुकिंग
करवा चौथ में सजने संवरने के लिए बहुत सी महिलाएं पार्लर जाती हैं। ऐसे में उस दिन पार्लर में परेशानी ना हो इसके लिए महिलाएं एडवांस बुकिंग अपना रही हैं। मेहंदी के लिए भी मेहंदी एक्सपर्ट के पास एडवांस बुकिंग का सीन दिखाई दे रहा। गंजीपुरा के मेहंदी आर्टिस्ट भी अभी से बुक हो चुके हैं।