24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karva Chauth: सज-संवरकर रहें तैयार, आज ठीक इस समय पर होगा चंद्रोदय

इस बार चंद्र दर्शन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, रात करीब ८-१७ बजे चंद्रोदय होगा

2 min read
Google source verification
karva chauth gifts

karva chauth gifts

जबलपुर। पति की लंबी आयु के लिए आज महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। कई पति भी अपनी पत्नि के लिए आज यह व्रत रखते हैं। करवा चौथ पर चंद्र दर्शन का और साथ ही चंद्रमा की पूजा का विधान है। प्राय: चंद्रमा के उदय का महिलाएं बड़ी देर तक इंतजार करती रहती हैं मगर इस बार ऐसा नहीं होगा। महिलाओंं को व्रत खोलने के लिए चंद्रदेव आज जल्दी दर्शन देंगे।


पूर्णिमा से है सीधा संबंध
रविवार को बड़ी संख्या मेंं महिलाएं और पुरुष व्रत रखते हैं, महिलाएं तो निर्जला उपवास करती हैं यानि पानी भी नहीं पीतीं। चंद्र दर्शन और चंद्रमा की पूजा के बाद ही पति अपनी पत्नि को सबसे पहले पानी पिलाकर उसका व्रत तोड़ते हैं। इस बार करवा चौथ का व्रत रखनेवाली महिलाओं को रात को ज्यादा देर तक भूखा-प्यासा नहीं रहना पड़ेगा। वैज्ञानिक गणनाओं के मुताबिक इस बार चंद्रोदय जल्द होगा। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार इसका सीधा संबंध पूर्णिमा से है। पूर्णिमा जिस दिन पड़ती है उसके बाद के हर दिन चंद्रमा का उदय ४५ मिनिट बाद होता है। शरद पूर्णिमा गुरुवार को थी जिस दिन चंद्रोदय ६-०२ बजे हुआ था। इस तरह पूर्णिमा के दूसरे दिन शुक्रवार को चंद्रोदय करीब ६-४५ बजे हुआ था और शनिवार को चंद्रोदय रात करीब ७-३० बजे हुआ था। रविवार को चंद्रोदय रात ८-१७ बजे होगा।


करीब एक घंटे कम हुआ व्रत
चंद्रोदय जल्द हो जाने का व्रत रखनेवालों को फायदा होगा। इस वैज्ञानिक, खगोलीय गणना का धार्मिक-परंपरा के लिहाज से भी महत्व है। वैसे व्रत रखनेवालों को दरअसल दोहरा लाभ हो रहा है। न केेवल इस साल जल्द चंद्रोदय हो रहा है बल्कि यह समय पिछले सालों की तुलना में करीब एक घंटे कम हो गया है। इस तरह इस बार का करवा चौथ का उपवास पिछले साल ों की तुलना में करीब एक घंटे कम रहना पड़ेगा। इस बार शरद पूर्णिमा के तीन दिन बाद ही करवा चौथ आया है जिसके कारण चंद्रोदय का समय और कम हो गया है।