24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा, ऐसे बढ़ रहा है शिवभक्तों का जोश

बड़ी कांवड़ यात्रा

2 min read
Google source verification
kawad yatra - sabase badi kawad yatra kaun si hai

kawad yatra - sabase badi kawad yatra kaun si hai

जबलपुर। आज सावन माह का तीसरा सोमवार है। सावन माह के तीसरे सोमवार को संस्कारधानी के शिव मंदिरों में पूजन अर्चन व अभिषेक कर श्रद्धालु पुण्य की कामना कर रहे हैं। इस मौके पर विशेषकर नर्मदा तटों पर जबर्दस्त गहमागहमी है। नर्मदा घाटों पर कांवडि़ए नर्मदा पूजन कर कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैें। कांवड़ यात्राओं के साथ ही शहर में एक बड़ा आयोजन और भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन सोमवार को शारदा मंदिर मदन महल में झंडे चढ़ाए जाएंगे। शहर के कोने-कोने के श्रद्धालु गाजे-बाजे की धुन पर मां शारदा के दरबार में जाएंगे।


कांवड़ यात्रा की धूम
सोमवार को नर्मदा तट ग्वारीघाट एक बार फिर हर-हर महादेव और नर्मदा मैया के जयकारों से गूंज उठा। सोमवार को सुबह से ही यहां शिवभक्तों का मेला सा लग गया। ग्वारीघाट पर हर ओर शिवभक्त नजर आ रहे थे। यहां से एक के बाद एक कई कांवड़ यात्राएं रवाना हुई। कांवड़ यात्रियों ने कांवड़ में नर्मदा जल भरा और इस पवित्र जल से शिवाभिषेक करने वे अपनी-अपनी मंजिलों की ओर निकल पड़े। ग्वारी घाट से कटंगी शिवधाम के लिए कांवड यात्रा रवाना हुई। सावन के तीसरे सोमवार की यह सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा है। यह यात्रा करीब 58 किमी का सफर तय करेगी। इस कांवड़ यात्रा में हजारों कांवड़ यात्री शामिल हैं। बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य भी इस कांवड़ यात्रा में शामिल हुए हैं।


रास्ते भर गूंज रहे हर-हर महादेव के स्वर
कई किमी लंबी यात्रा में शामिल कांवड़ यात्री हर-हर महादेव का उदघोष करते हुए चल रहे हैं। महादेव के ये भक्त जयघोष करते हुए अपना और अन्य लोगों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। लंबी पैदल यात्रा के बाद भी इनके चेहरों पर थकान के कोई भाव नहीं दिख रहे। यह कांवड़ यात्रा शिव शंकर मंदिर समिति बाड़ा के तत्वावधान में निकाली जा रही है। यात्रा के आयोजकों के अनुसार यह कांवड़ यात्रा ग्वारीघाट से गोरखपुर, छोटीलाइन, तीन पत्ती, बड़ा फुहारा, दमोह नाका होते हुए कटंगी शिवधाम पहुंचेगी।