2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला पुलिस आरक्षक की आपबीती, देवर से खुद की इज्जत बचाई तो बढ़े सास-ससुर के सितम

सास-ससुर की प्रताड़ना के कारण घर छोड़ने को मजबूर महिला आरक्षक...

2 min read
Google source verification
jabalpur.jpg

जबलपुर. पुलिस विभाग में नौकरी कर एक तरफ जहां महिला आरक्षक समाज की महिलाओं की रक्षा कर रही है वहीं दूसरी तरफ घर में ही वो बार-बार ससुरालवालों के जु्ल्मों का शिकार हो रही है। इतना ही नहीं देवर की बुरी नजर से बचकर जब उसने देवर को जेल पहुंचाया तो सास-ससुर के सितम इतने बढ़ गए कि अब वो घर छोड़ने को मजबूर है और खुद की इज्जत बचाने के लिए उसे दर-दर से भटकना पड़ रहा है। मामला जबलपुर का है जहां महिला आरक्षक ने जो अपनी आपबीती बताई है वो हैरान कर देने वाली है।

देवर की थी बुरी नजर
सास-ससुर से परेशान होकर घर छोड़ने को मजबूर महिला आरक्षक ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा है कि वो सिंगरौली में महिला आरक्षक है। उसकी शादी जबलपुर के आधारताल इलाके में हुई थी। दो साल पहले बेंगलुरू में रहने वाला देवर जबलपुर आ गया। देवर उस पर हमलेशा से ही बुरी नजर रखता था लेकिन एक दिन तो उसने रिश्तों की मर्यादाओं को लांघते हुए उसके साथ रेप करने की कोशिश की। उसने विरोध किया और अपनी आबरू बचाकर पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर आरोपी देवर को जेल हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- जेठानी के साथ पति को हमबिस्तर देखा, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

सास-ससुर के बढ़े सितम
पीड़ित महिला आरक्षक के मुताबिक जब उसने देवर की घिनौनी हरकत का विरोध किया और उसे जेल भिजवाया तो सास-ससुर के सितम बढ़ गए उसे बात बात पर प्रताड़ित किया जाने लगा और अब प्रताड़ना इस कदर बढ़ चुकी है कि वो अपना घर छोड़ने को मजबूर है। महिला पुलिस आरक्षक का आरोप है कि उस पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सास-ससुर ने दबाव बनाकर पति को भी अपनी तरफ कर लिया है और मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है कि मैंने जायदाद व संपत्ति के लिए ये सब किया है जबकि मैंने खुद घर बनवाने के लिए 4 लाख रुपए दिए थे। सास-ससुर ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है। सास ने एसपी ऑफिस में जन सुनवाई में भी शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि छोटे बेटे पर झूठे आरोप लगाकर उसे जेल भिजवाया है।

देखें वीडियो- एक स्कूल जहां जलती हैं चिताएं

Story Loader