23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे होता है लकवा, यहां जानिए बचने के सबसे अच्छे उपाय

ऐसे होता है लकवा, यहां जानिए बचने के सबसे अच्छे उपाय  

2 min read
Google source verification
Brain Stroke: जानिए क्यों होता है ब्रेन स्ट्रोक, कैसे करें पहचान और उपचार

brain stroke

जबलपुर. जानलेवा बीमारियों के बीच एक और खतरनाक बीमारी धीरे धीरे लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। ये है ब्रेन स्ट्रोक। एक रिपोर्ट के मुताबिक मानसिक तनाव, गुस्सा, अल्कोहल का अत्यधिक सेवन और प्रदूषण ब्रेन स्ट्रोक की बड़ी वजह बन रहा है। स्ट्रोक आने के बाद 70 फीसदी मरीज अपनी सुनने और देखने की क्षमता खो देते हैं।

स्ट्रोक डे आज : शहर में ब्रेन स्ट्रोक के मरीज बढ़े, तनाव और नशा बना ‘दुश्मन’ कम उम्र में मार रहा है लकवा

साथ ही 30 फीसदी मरीजों को दूसरे लोगों के सहारे की जरूरत पड़ती है। दिल की बीमारी के पीडि़तों को लकवे की आशंका ज्यादा रहती है। शहर में भी ब्रेन स्ट्रोक के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार पहले 60 साल के बाद स्ट्रोक के मरीज ज्यादा होते थे। लेकिन अब कम उम्र में लकवे के मरीज मिल रहे हैं। जानकारों के अनुसार बढ़ती प्रतिस्पद्र्धा के कारण युवा कई-कई घंटों तक लगातार काम करते हैं। टारगेट को लेकर दबाव बढ़ रहा है। वे मानसिक तनाव के शिकार हो रहे हैं। उनके व्यवहार में चिड़चिड़ापन और गुस्सा झलकने लगता है। तनाव, गुस्सा और अल्कोहल के ज्यादा प्रयोग के कारण युवा भी स्ट्रोक से पीडि़त हो रहे हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाएं ब्रेन स्ट्रोक की शिकार ज्यादा हो रही हैं। न्यूरो फिजिशियन डॉ. एमएस जौहरी के अनुसार बदलती दिनचर्या और वातावरण के कारण स्ट्रोक के मरीज बढ़ रहे हैं।

स्ट्रोक के लिए बने कारण
- मानसिक तनाव
- अल्कोहल का ज्यादा सेवन
- क्लीनिकल इन्फेक्शन
- धूम्रपान, मोटापा
- उच्च रक्तचाप मधुमेह,
- ट्रामा, सर्जरी
- अनियमित दिनचर्या

100 में हर छठा व्यक्ति कभी न कभी ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुआ।
60 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों में मौत का दूसरी बड़ी वजह स्ट्रोक।
15 से 59 वर्ष के आयु के लोगों में मौत की 5वीं बड़ी वजह स्ट्रोक।
01 मरीज औसत प्रतिदिन शहर में स्ट्रोक से पीडि़त सामने आ रहा है।

दिमाग तक रक्त पहुंचने में रुकावट
जब दिमाग तक रक्त पहुंचने में रुकावट आ जाती है। उस जगह की दिमागी कोशिकाएं मरने लगती हैं क्योंकि उन्हें काम करने के लिए जो ऑक्सीजन और पोषण मिलना चाहिए, वो नहीं मिल पाता। इस स्थिति में शरीर का कोई भाग काम करना बंद कर देता है और कुछ समय के बाद अपने आप ठीक हो जाता है। अचानक से शरीर में बहुत तेज दर्द होना। आंख के आगे कुछ पल के अंधेरा छा जाना, बोलने में कभी अचानक से लडखड़़ा जाना, सुबह जागने के बाद अचानक ऐसा लगे की हाथ काम नहीं कर रहा है, तो ये स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं।