24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

laptop scheme 2025 : मेधावी छात्रों को लैपटॉप की राशि देने में संकट, ये वजह आई सामने

laptop scheme 2025 : जिले में बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को लैपटॉप की राशि देने में संकट खड़ा हो गया है।

2 min read
Google source verification
laptop scheme 2025

laptop scheme 2025

laptop scheme 2025 : जिले में बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को लैपटॉप की राशि देने में संकट खड़ा हो गया है। विभाग के सामने उनके बैंक खाते समस्या बन गए हैं। कई मेधावी छात्रों के बैंक खाते बंद है तो कहीं छात्रों की उम्र कम है। ऐसे में राशि खातों में ट्रांसफर करने में अड़चनें आ रही हैं। जिले में लैपटॉप पाने वाले छात्रों की संख्या 583 है। इसमें 30 फीसदी छात्रों के खाते बंद हैं। कई छात्रों की उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण उनके खातों में राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। शिक्षा विभाग भी मुश्किल में है। अब मुख्यालय से दिशा निर्देश मांगा गया है।

crowd of Maha Kumbh : महाकुंभ की भीड़ से हादसों का हाइवे बनी रीवा-नागपुर रोड, एक माह में आधा दर्जन की मौत

laptop scheme 2025 : 18 वर्ष की आयु में 1-3 माह बाकी

बैंकिंग नियमों के अनुसार, 18 साल से कम उम्र के बच्चों को माइनर में रखा गया है। कई बच्चे ऐसे हैं जिनकी 18 साल की उम्र पूरी होने में 1 से 3 माह का समय शेष बचा हुआ है। ऐसे में विभाग के सामने भी तकनीकी अड़चने खडी हैं। ऐसे करीब 60 से 70 खाते इस प्रक्रिया से प्रभावित होना बताए जा रहे हैं। लैपटॉप की राशि समय पर न मिलने से अभिभावक स्कूलों और बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं।

Reels के लिए उतार दिए पूरे कपड़े, वीडियो हुआ वायरल, अब खोज रही पुलिस

laptop scheme 2025 : 150 खाते हो गए निष्क्यि

एक और समस्या यह है कि छात्रों के खाते तो बैंको में खोल दिए गए लेकिन सालों से कोई लेनदेन न किए जाने के कारण उनके खाते डीएक्टिवेट हो गए है। ऐसे में उन छात्रों को दोबारा से ई-केवायसी करानी होगी। ऐसे करीब 150 के लगभग खाते हैं। जो कि किन्हीं कारणों के चलते निष्क्रिय हो गए हैं। अब विभाग द्वारा सभी खातों का वेरिफिकेशन कराने का निर्णय लिया गया है ताकि राशि ट्रांसफर करने के दौरान कोई गडबड़ी न हो।

laptop scheme 2025 : लेपटॉप पाने वाले कई हितग्राही छात्रों की उम्र कम होने और खाते बंद होने की समस्या आई है। विभाग से मार्गदर्शन मांगा जा रहा है। सभी छात्रों की आयु व खातों की स्थिति को लेकर डेटा इकट्ठा कर रहे हैं।

  • संजय मेहरा, एडीपीसी स्कूल शिक्षा विभाग