instagram reels viral : युवाओं में रील्स को लेकर किस कदर सनक चढ़ी है इसका उदाहरण जबलपुर में वायरल हो रहे वीडियो में देखने मिल रहा है। एक रईसजादे को वायरल होने का भूत ऐसा सवार हुआ कि उसने पूरे कपड़े उतारकर वीडियो बनाने की ठान ली। बीच सडक़ लग्जरी कार की छत पर खड़े होकर रील्स बना रहा था। इसी बीच कुछ लोगों ने उसे टोका लेकिन वह नहीं माना। नग्न अवस्था में देखकर आम राहगीर तो परेशान हुए ही, वहां से गुजर रहीं महिलाओं व युवतियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। युवक की इसी हरकत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है। उक्त युवक की पहचान करने का प्रयास शुरू हो गया है।