1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

hindi news मोदी सरकार ढोंगी बाबाओं की शरण में,कांग्रेस का बड़ा नेता बोला – देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन

जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी की खबरों के लिए देखते रहिए पत्रिका न्यूज बुलेटिन  

4 min read
Google source verification
कांग्रेस बीजेपी

बीजेपी और कांग्रेस के प्रतीकात्मक चित्र

जबलपुर। १५ हजार रिश्वत ले रहा था बाबू, लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा
लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को घंटाघर स्थित संभागीय उपायुक्त कार्यालय वाणिज्यिक कर विभाग में दबिश देकर सर्किल क्रमांक एक के बड़े बाबू को १५ हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा। ये रिश्वत बाबू ने गढ़ा स्थित बारातघर संचालक से मांगी थी। बारातघर संचालक को लग्जरी टैक्स निर्धारण के लिए विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया था। दो बार बाबू १०-१० हजार रुपए एेंठ चुका था। तीसरी बार भेजे गए नोटिस के एवज में २० हजार रुपए की और डिमांड की गई थी। बाद में १५ हजार रुपए में बात तय हुई थी। लोकायुक्त टीम ने आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज कर जमानत दे दी। लोकायुक्त डीएसपी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि गढ़ा निवासी गोपालकृष्ण तिवारी का गढ़ा में ही शिव बारातघर है। लग्जरी टैक्स निर्धारण के लिए महीने भर पहले गोपालकृष्ण को नोटिस भेजा गया। विभाग में सर्किल क्रमांक एक के बड़े बाबू रमाशंकर तिवारी ने गोपालकृष्ण तिवारी से सम्पर्क किया। विभागीय कार्रवाई से बचाने के लिए रमाशंकर ने दो बार में २० हजार रुपए लिए थे। तीसरी बार नोटिस मिलने पर गोपालकृष्ण रमाशंकर के पास पहुंचे तो २० हजार रुपए की और डिमांड की।
-------------------
सरकार ने ढोंगी बाबाओं के कदमों में रखी सम्प्रभुता
मप्र कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा ने कहा है कि हरियाणा व केंद्र की लोकतांत्रिक सरकारों का रवैया संप्रभुता को ढोंगी बाबाओं के कदमों में गिरवी रख देने जैसा है। उन्होंने इसकी भत्र्सना करते हुए इसे न्यायपालिका को डराने की कोशिश बताया है। नीखरा पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, जिस तरह हेलीकॉप्टर से जज को जेल ले जाने का फैसला लिया गया, वह इतिहास के काले दिन की शुरुआत के रूप में देखा जाएगा। नीखरा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायपालिका को भयाक्रांत करने का प्रयास किया जा रहा है। लोकपाल बिल न लाने पर भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लियाा। पत्रकारवार्ता में पूर्व विधायक लखन घनघोरिया, कदीर सोनी, विधायक तरुण भनोत, नीलेश अवस्थी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौबे मौजूद रहे।
-----------------------------
एमपी में बाकी राज्यों से महंगा ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, वित्त मंत्री मलैया बोले प्रदेश में कम नहीं होंगे पेट्रोल-डीजल के भाव,
जनता को बातचीत का झुनझुना देने के इरादे में सरकार जीएसटी लागू करने के दौरान मोदी सरकार के एक देश एक कर के बाद प्रदेश की जनता को उम्मींद थी कि मध्यप्रदेश में भी बाकी राज्यों की तुलना में पेट्रोल-डीजल के भाव समान हो जाएंगे, लेकिन प्रदेश सरकार फिलहाल इस मूड में नहीं है। कटनी में पत्रिका से विशेष बातचीत में प्रदेश सरकार के वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि पेट्रोलियम प्रोडक्ट में टैक्स कम करने बातचीत करेंगे। अभी दाम जो सो है। मंत्री मलैया ने कहा भारत सरकार के महत्वाकांछी योजना में हमारी पूरी की पूरी भागीदारी है। इन योजनाओं में जितना भी अंशदान राज्य सरकार का होता है, वो दिया जा रहा है।


-----------------------------------
गांजा के साथ दो व एक शराब तस्कर को दबोचा
अधारताल और गोहलपुर पुलिस ने बुधवार रात दो गांजा तस्करों को दबोच लिया, वहीं घमापुर पुलिस के हत्थे शराब के अवैध धंधेबाज लग गए। तीनों मामले पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आजाद नगर मोहरिया निवासी मोहम्मद यूसुफ को अंबेडकर कॉलोनी के पास रोका गया। वह नीले रंग की बिना नंबर की मोपेड पर सवार था। पुलिस को देख यूनुस ने गाड़ी छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। उसकी गाड़ी की जांच की तो उसमें दो किलो ८०० ग्राम गांजा रखा मिला। उधर, गोहलपुर पुलिस ने बस्ती नंबर-एक स्थित शासकीय स्कूल के पास से ग्वालियर निवासी मातादीन प्रजापति उर्फ मनोज को दबोचा। वह हाल में बस्ती नंबर एक में ही रह रहा है। उसके पास से पुलिस को चार किलो गांजा मिला। इसी प्रकार घमापुर पुलिस ने कार (एमपी २० सीडी २१३३) में शराब तस्करी कर रहे सरकारी कुआं निवासी रचित जाट को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से १८ पेटी देसी शराब जब्त की गई।
-----------------------
१३२६ निरीक्षण, २९० बार टे्रनों की जांच, जबलपुर अव्वल
जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के तीनों डिवीजन में १६ अगस्त से गुरुवार तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। स्वच्छता प्रतिस्पर्धा में जबलपुर स्टेशन ने डिवीजन के सभी स्टेशनों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया। सीपीआरओ गुंजन गुप्ता ने बताया कि महाप्रबंधक गिरीश पिल्लई के नेतृत्व में चले पखवाड़े को 10 स्वच्छता विषयों में बांटा गया और प्रत्येक स्वच्छता दिवस पर किसी विशेष क्षेत्र की साफ -सफाई पर ध्यान दिया गया। स्टेशनों व ट्रेनों में लगभग 1326 निरीक्षण किए। ट्रेनों की जांच 290 बार की गई। १४१ अधिकारियों ने टे्रनों का निरीक्षण करते हुए ५६० यात्रियों से फीडबैक भी लिया। रेल परिसरों में कचरा फैलाने वालों को पकड़ा गया और लगभग एक लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। पखवाड़े में स्टेशनों पर समुचित डस्टबिन की व्यवस्था की गई। 81 जागरुकता अभियान चलाए गए, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सहयोग किया।
-------------------------

मेघालय की संस्कृति, लाजवाब मणिपुरी नृत्य
नृत्य से लेकर अभिनय में स्टूडेंट्स का हुनर लाजवाब रहा। बेमिसाल नृत्यों और आकर्षक नृत्य मुद्राओं ने वाहवाही बटोरी। यह माहौल गुरुवार को केन्द्रीय विद्यालय वनएसटीसी में नेशनल इंट्रीगेशन कैम्प के तहत देखने मिला। एक भारत, श्रेष्ठ भारत थीम पर जबलपुर क्लस्टर लेवल पर विविध प्रतियोगिताएं हुई। १४ केन्द्रीय विद्यालय शामिल हुए। नरसिंहपुर, डिंडोरी सहित अन्य क्षेत्र के केवि भी शामिल हुए। समूह नृत्य मेघालय थीम पर आयोजित हुए, जिसमें वहां की संस्कृति को दिखाया गया। एकल नृत्य में कथक, मणिपुरी, कथकली, भरतनाट्यम की पेशकश शानदार रही। नृत्य के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन भी गजब रहे। प्रोजेक्ट मेकिंग, डिबेट, एलोक्यूशन, नाटक कॉम्पीटिशन भी हुए।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader