10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां हर दिन लुट रही मासूमों की आबरू, टोल नाकों पर गुंडागर्दी दिखेगी लाइव- देखें जबलपुर पत्रिका बुलेटिन

जबलपुर, नरसिंहपुर और कटनी की ताजा खबरों के लिए देखें पत्रिका डॉट कॉम

3 min read
Google source verification
latest news in hindi india mp jabalpur bulletin 26 august 2017

latest news in hindi india mp jabalpur bulletin 26 august 2017

जबलपुर। बरेला स्थित शारदा मंदिर के पास शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। घटना में जहां जीप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए। बरेला पुलिस ने बताया कि छिंदवाड़ा निवासी संतोष डोंगरे साथी सुनील नंदा के साथ जीप (एमपी २० टी ९४३०) से मंडला जा रहा था। जीप को चालक चला रहा था। इस दौरान जीप बरेला स्थित शारदा मंदिर पास सड़क पर खड़े ट्रक (एमपी २० एचबी १९२२) से जा टकराई। घटना में संतोष और सुनील समेत ड्राइवर बुरी घायल हो गए।


---------------------
कटटे की नोक पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दो एजेंट्स से लूटपाट करने वाले आरोपितों की संख्या चार नहीं छह थी। इनमें से तीन आरोपितों को पुलिस ने वारदात के २४ घंटे के भीतर दबोच लिया। जबकि तीन फरार हैं। आरोपितों के पास से लूट के सवा २५ हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। आरोपितों की संख्या ६ होने पर उन पर डकैती की एफआईआर की गई। यह जानकारी शुक्रवार को एएसपी संजय साहू ने पत्रकारवार्ता में दी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पाटन एसडीओपी अरविंद सिंह व थाना प्रभारी पुरुषोत्तम पांडे की टीम गठित की गई।
-----------------------
राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल जमा कराने के लिए लगने वाली लंबी कतारों से एक अक्टूबर से छुटकारा मिल जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ई-भुगतान को बढ़ावा देने के लिए दो नए मोबाइल एप लॉन्च किए हैं। माईफास्टैग और फास्टैग पार्टनर नाम की दोनों मोबाइल एप एंड्रायड और आईफोन के लिए उपलब्ध हैं।
इन दोनो एप का मकसद ग्राहकों तक ज्यादा से ज्यादा फास्टैग कार्ड मुहैया कराना है। एक सितंबर तक सभी टोल नाकों पर फास्टैग डेडीकेटिड लेन तैयार कर दिए जाएंगे।


------------------------------
बदलते सामाजिक परिवेश में महिलाओं की बदलती हुई छवि को दर्शाया जाता है, लेकिन असलियत यह है कि समानता के आईने में अब तक नारी का अक्स धुंधलाया हुआ है। वह अभी भी खुद को विभिन्न अधिकारों और समानता में खोज रही है। शहर में प्रतिमाह १६० से लेकर २१० मामले महज महिला अपराधों के होते हैं। इसका बड़ा कारण महिलाओं का आर्थिक रूप सशक्त नहीं होना है। इसके इतर छेड़खानी के मामलों में महिलाआें का डर प्रतिदिन इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा देने का काम करती है।
---------------------------
हल्दी को सब रोगों की एक दवा कहा जाता है। इसके सेवन से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं इससे बनने वाली दवाओं से अच्छे अच्छे मरीज खड़े होकर दौडऩे लगते हैं। इसकी खूबियों को गिनाने और लोगों भक्तिभाव व पर्यावरण का महत्व बताने के उद्देश्य से जबलपुर में हल्दी के गणेश बनाए गए हैं। एक गणेश भक्त शरद ताम्रकार ने हल्दी के गणेश बनाकर लोगों को प्रकृति प्रेम का संदेश दिया।
-------------------------
खितौला थाना अन्तर्गंत स्टेशन रोड पर सवारी ऑटो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। दुर्घंटना में चालक सहित एक यूवक को गम्भीर चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए सिहोरा हॉस्पिटल लाया गया। दोनों की हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने जबलपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर फरार चालक की तलाश जूटी है। पुलिस के मुताबिक सवारी ऑटो सुबह 9 बजे के लगभग स्टेशन से सवारी लेकर सिहोरा आ रहा था।
----------------------
होम साइंस कॉलेज के जूलॉजी डिपार्टमेंट में बायोडायवर्सिटी एवं उसका संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सलीम अली क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के डॉक्टर पीबी मेश्राम ने बायोडायवर्सिटी से जुड़ी जरूरी जानकारी दी और उसके संरक्षण के लिए किस तरह कार्य किए जा सकते हैं इस पर विचार रखे इसके साथ ही सलीम अली क्लब के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
---------------------------
मिल बांचे कार्यक्रम के तहत जबलपुर कटनी नरसिंहपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जबलपुर में राज्यमंत्री शरद जैन ने छात्राओं की क्लास ली। वहीं कटनी में महापौर शशांक श्रीवास्तव स्थानीय स्टेशन रोड स्थित गुलाबचंद स्कूल पहुंचे। यहां पर पूजन के उपरांत बच्चों से मनोरम एवं प्रेरक कहानियां सुनी। इसके उपरांत बच्चों को प्रेरित करने वाली कहानी सुनाकर अच्छे से पढ़ाई करने अपने भविष्य को संवारने के लिए संबोधित किया। महापौर श्रीवास्तव ने बच्चों को एक राजा और प्रजा के बीच हुए कंप्टीशन की कहानी सुनाई ।
-------------------------------
गाडरवारा शहर में आवारा पशुओं के खिलाफ शनिवार को नगर पालिका ने मुहिम चलाई। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ा। इन्हें पकड़ाकर अस्पताल के सामने मैदान में बंद किया जा रहा है। कोई मवेशी भाग न सके इसके लिए मैदान की तारबंदी की गई है। नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार जिन आवारा पशुओं को पकड़ा गया है उन्हें अभी मैदान में रखा जा रहा है। बाद में इन सभी मवेशियों को शहर से दूर ले जाकर जंगल में छोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें

image