14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

latest news railway time table एमपी के इस जिले को मिली रेलवे की नई सौगात, खुश हुए शहरवासी- देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन

जबलपुर, गाडरवारा, कटनी, नरसिंहपुर की ताजा खबरों के लिए देखें पत्रिका डॉट कॉम

3 min read
Google source verification
Indian Railway

इंडियन रेलवे


ग्वारीघाट स्टेशन में शुरू हुआ आरक्षण केंद्र, इंदौर का कटा पहला टिकट, यात्रियों को नहीं आना होगा मुख्य रेलवे स्टेशन
जबलपुर. ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेल आरक्षण केंद्र का शुभारम्भ हो गया। इससे ग्वारीघाट, ललपुर, बादशाह हलवाई मंदिर, इंद्रपुरी, पोलीपाथर इलाके के लोगों को आरक्षण कराने के लिए मुख्य स्टेशन तक नहीं जाना पड़ेगा। नर्मदा दर्शन को जाने वाले शहर के लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे पहले नैरोगेज के हाऊबाग स्टेशन पर बिलासपुर जोन ने रेल आरक्षण केन्द्र की सुविधा मुहैया कराई थी। नैरोगेज टे्रनें बंद होने के बाद भी कई माह तक हाऊबाग आरक्षण केंद्र संचालित होता रहा फिर उसे बंद कर दिया गया।
ब्रॉडगेज परियोजना अंतर्गत जबलपुर छोर से सुकरी मंगेला फिर घंसौर तक टे्रनों का प्रारम्भ होने के बाद से आरक्षण केंद्र खोले जाने की कवायद शुरू हो गई थी। बिलासपुर जोन यह तय नहीं कर पा रहा था कि आरक्षण केंद्र गढ़ा स्टेशन पर खोला जाए या फिर ग्वारीघाट स्टेशन पर। आखिर में ग्वारीघाट स्टेशन पर आरक्षण केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया। प्लेटफॉर्म एक स्थित भवन में आरक्षण केंद्र शुरू किया गया है। फिलहाल एक विंडो वाले आरक्षण केंद्र की सुविधा है। ग्वारीघाट स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर पहला टिकट जबलपुर से इंदौर तक का कटा। छोटी लाइन चौराहे के पास रहने वाले निर्मल चौबे ने यह टिकट कराया।
-------------------------
रिटायर्ड जवान की दोनाली बंदूक से भरा बैग ट्रेन से उड़ाकर झाडि़यों में छिपा दिया, आरपीएफ के हत्थे चढ़ा
जबलपुर. बीएसएफ के रिटायर्ड जवान की दोनाली बंदूक व कारतूस से भरा बैग टे्रन से उड़ाने वाले को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। प्लेटफॉर्म ६ के इटारसी एंड पर रविवार रात १२.२० बजे दबोचा गया चोर हनुमानताल थाना क्षेत्र के प्रेमसागर इलाके का रहने वाला गोविंद डोमर (३३) है। कार्रवाई के बाद आरपीएफ ने उसे जीआरपी के हवाले किया।
--------------------------
छात्रों और नेताओं ने घेरा आईजी ऑफिस, छात्र पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग
जबलपुर. छात्र संघ चुनाव के दौरान एनएसयूआई के छात्र अनुज शुक्ला को चाकू मारे जाने की घटना के विरोध में सोमवार को छात्रों और कांग्रेसी नेताओं ने आईजी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान रादुविवि छात्रावासी छात्र, छात्रा इकाई के साथ कांगे्रस नेता भी शामिल हुए।
------------------
विशेष पर्व पर व्यवस्था संभालेंगे राजस्व अधिकारी, इलाहाबाद, वाराणसी के तर्ज पर अब नर्मदा तटों में भी व्यवस्था
जबलपुर. इलाहाबाद और वाराणसी के तर्ज पर अब नर्मदा तटों में भी विशेष पर्वों पर व्यवस्था की बागडोर संभालने राजस्व अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। अपर कलेक्टर से लेकर एसडीएम, तहसीलदार स्तर के अधिकारी नर्मदा जंयती, मकरसंक्राति, शरद पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा जैसे अवसरों पर प्रमुख तट ग्वारीघाट, तिलवाराघाट,भेड़ाघाट, लम्हेटाघाट में व्यवस्था संभालते नजर आएंगे। तटों में भीड़ बढऩे के साथ ही स्थानीय निकायों की सभी व्यवस्थाएं ठप हो जाती हैं।
------------------------
कबाड़ी के यहां कट रहे ट्रक मामले में नया खुलासा, कसेगा फाइनेंस कंपनी-ट्रक मालिक पर शिकंजा
जबलपुर. क्राइम ब्रांच और अधारताल पुलिस द्वारा करौंदा बाईपास स्थित दो कबाडि़यों के यहां काटे जा रहे तीन ट्रकों और जब्त किए गए सात इंजन के मामले में सोमवार को नया खुलासा हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि इस खेल में एक फाइनेंस कम्पनी सहित वाहन मालिकों की संलिप्तता पाई गई है। पुलिस अब फाइनेंस कम्पनी के कुछ कर्मियों सहित वाहन मालिकों को भी आरोपित बनाने की कवायद में जुटी है। छानबीन में सामने आया है कि ये सारा खेल टैक्स बचाने और चोरी के वाहनों को वैध करने में किया जाता था।
-----------------------------
दो मोटरसाइकिलों में भिड़ंत, दो गम्भीर, घायलों को जबलपुर रेफर किया
जबलपुर। -खितौला रोड पर सोमवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामनेसे भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों कीन मदद से उन्हें निजी वाहन से सिहोरा हॉस्पिटल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया। पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक ढीमरखेड़ा निवासी सौरभ मिश्रा (28) मोटर साइकिल एमपी 20 केएम 5461 से सिहोरा किसी काम से आ रहा था। 1 बजे के लगभग वह जैसे ही होटल यशराज के पास पहुंचा, उसी समय सिहोरा निवासी अभिषेक श्रीवास्तव (20) की स्कूटी से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। सौरभ के पैर में गम्भीर चोट आई, वहीं अभिषेक बेहोश हो गया।
---------------------------
कांग्रेस का आरोप, नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला कल मनाएंगे काला दिवस
सिहोरा. नोटबंदी इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला है। नोटबंदी के कारण देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। भारतीय राजनीति के इतिहास के पन्नों में नोटबंदी ८ नवम्बर २०१६ काले अक्षरों में दर्ज हो गया है। कांग्रेस पार्टी नोटबंदी की पहली सालगिरह ८ नवम्बर २०१७ को काला दिवस के रूप में मनाएगी। यह आरोप मप्र कांग्रेस कमेटी आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विजय शाह ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में लगाए।
------------------------
शासकीय मानकुंवर बाई कॉलेज में नवनियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष अभिनंदन समारोह, बोले नई ऊंचाई छुएगा महाविद्यालय
जबलपुर - शासकीय मानकुंवर बाई कॉलेज में नवनियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष दिलीप दुबे का अभिनंदन समारोह रखा गया। आयोजन में बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री शरद जैन ने कहा कि नवनियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष के नेतृत्व में यह कॉलेज नई ऊंचाई प्राप्त करेगा। महापौर स्वाति गोडबोले, जेडीए अध्यक्ष डॉ. विनोद मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा अश्विनी परांजपे, प्रिंसिपल डॉ. गीता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।