जबलपुर। टीवी पर इन दिनों नागिन धारावाहिक धूम मचा रहा है। इस धारावाहिक में लीड रोल प्ले कर रहीं मौनी रॉय का एक कार्यक्रम के सिलसिले में जबलपुर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ अपने फैंस के साथ सेल्फी ली, बल्कि उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। कार्यक्रम के दौरान मौनी रॉय ने कहा कि मैं खुश हूं कि नर्मदा की नगरी में मेरा आगमन हुआ। यहां आने का अवसर मिला। ये गर्व की बात है।