
liquid hot iron
जबलपुर। जबलपुर मंडला सीमा पर मनेरी औद्योगिक क्षेत्र के स्टील प्लांट में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई है, वहीं आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।
मनेरी स्थित स्टील प्लांट का मामला, मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिले के जबलपुर सीमा पर स्थित मनेरी औद्योयोगिक क्षेत्र में स्थित भूमिका स्टील प्लांट में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें गर्म लोहा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी है। मंडला एसपी यशपाल राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि मनेरी स्थित भूमिका स्टील प्लांट में हादसा हुआ है। सरिया बनाने की प्रक्रिया के दौरान गर्म लोहा फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया। जिसमें अवधेश पटेल नामक मजदूर की मौत हो गयी है, वहीं 6 अन्य घायलों को उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना गर्म लोहे से सरिया बनाने की प्रक्रिया के दौरान घटित हुई है। ऊपर से गर्म लोहा नीचे खड़े मजदूरों पर गिरा था। पुलिस के अनुसार मृतक अवधेश पटेल पिता किशनलाल पटेल 40 वर्ष बरेला के पास ढूंढी गांव का रहने वाला था। इसके अलावा घायलों में प्रमोद पटेल बम्हनी जिला जबलपुर व शिवकुमार बीजाडांडी मंडला के साथ चार घायल रमेश प्रजापति, आकाश कुमार, ब्रजेश और लाला प्रजापति सीधी जिले के रहने वाले हैं। जिनका उपचार जबलपुर के अस्पताल में चल रहा है।
Published on:
12 Feb 2021 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
