
अभिनेता आशुतोष राणा
-मानस भवन में भागवताचार्य ऋचा मिश्रा की रामकथा
-अभिनेता आशुतोष राणा भी हुए दीप प्रज्ज्वलन में शामिल
जबलपुर। मानस भवन में मंगलवार से वाराणसी की कथा व्यास ऋचा मिश्रा की रामकथा आरम्भ हुई। पहले दिन कथाव्यास ने कहा कि रामकथा के श्रवण से एक कामधेनु गाय की सेवा के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। वहीं हनुमान जी की कथा सुनने से 100 कामधेनु गायों की सेवा का पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा कि भक्ति सीखनी है तो श्री हनुमान जी से सीखनी चाहिए। उन्होंने 9 प्रकार की भक्तियों के बारे में भी श्रोताओं को बताया। कथा श्रवण करने पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा ने दद्दा जी की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें सच्चा संत बताया।
उन्होंने आगे कहा कि गोस्वामी तुलसी दास द्वारा रचित रामचिरतमानस एक अनुपम ग्रंथ है। यह अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर जीवन को प्रकाशमय कर देता है। यह ग्रंथ साक्षत राघवेन्द्र सरकार का ही विग्रह स्वरूप है। कथा श्रवण का लाभ केवल पुण्य करने वालों को प्राप्त होता है। पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी की स्मृति में दद्दा शिष्य मंडल द्वारा तीन दिवसीय संगीतमीय रामकथा का आयोजन किया गया है। कथा के पूर्व डॉ स्वामी नरसिंहदास महाराज, ज्ञानेश्वरी दीदी, आशुतोष राणा सहित अन्य ने दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर डॉ कैलाश गुप्ता, विनोद गोंटिया, विधायक सुशील तिवारी इंदु, संजय यादव, विनय सक्सेना, शरद जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Published on:
05 Jul 2023 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
