1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7वीं मंजिल से कूदा किशोर, ग्रिल में फंसा वीडियो हुआ वायरल, देखें

ग्वारीघाट थानांतर्गत कृष्णा हाइट्स की घटना

less than 1 minute read
Google source verification
suicide.png

Live suicide video viral, young boy jump 7 floor building in jabalpur

जबलपुर। ग्वारीघाट थानांतर्गत कृष्णा हाइट्स की सातवीं मंजिल से गुरुवार दोपहर 15 वर्षीय किशोर ने कूदकर जान देने की कोशिश की। वह छठी मंजिल की ग्रिल में फंस गया। उसे देख सुरक्षा गार्डों ने शोर मचाया और फायर ब्र्रिगेड सहित ग्वारीघाट पुलिस को खबर दी। किशोर को सुरक्षित उसकी बुआ के पास पहुंचाया गया।

भंवरताल कृतिका अपार्टमेंट निवासी आयशा का कृष्णा हाइट्स में भी फ्लैट है। उनके साथ नाती 15 वर्षीय किशोर भी रहता है। सुबह वह फ्लैट की चाबी लेकर निकला था। फ्लैट की सफाई आदि करने के बाद दोपहर एक बजे के लगभग उसने सातवीं मंजिल से कूदने की कोशिश की। अच्छी बात रही कि वह छठी मंजिल पर खिडक़ी की ग्रिल से लटक गया। शोर सुनकर सुरक्षा गार्डों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। खिडक़ी पर किशोर को लटका देख वहां भीड़ जमा हो गई। लगभग एक घंटे तक यह स्थिति बनी रही। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से किशोर को किसी तरह खिडक़ी से सुरक्षित उतारा और थाने ले गई।

ये है मामला
पुलिस पूछताछ में पता चला कि किशोर की मां हत्या के मामले में जेल बंद है। उसका पिता अंसार नगर में रहता है, लेकिन किशोर पिता के साथ नहीं रहना चाहता। उसके पिता की दूसरी शादी हो चुकी है। वह बचपन से ही बुआ आयशा के साथ ही रहता है, लेकिन अब वह भी उसे साथ रखने को तैयार नहीं। 10वीं में पढऩे वाला किशोर इन बातों से परेशान रहता है। थाना प्रभारी विजय परस्ते ने बताया कि फिलहाल काउंसलिंग के बाद किशोर को उसके बुआ के साथ भेजा गया।

Story Loader