7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, कपाएंगी रातें, दिन में चुभेगी धूप

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, कपाएंगी रातें, दिन में चुभेगी धूप  

less than 1 minute read
Google source verification
weather.jpg

Local Weather Report and Forecast

बादलों के चलते पारा उछला, दिन में सर्दी से मिली राहत
जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने फिर करवट ली है। दो दिन पहले तक कंपकंपा रही ठंड का असर कुछ कम हुआ है। बुधवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए। इससे पारा चढकऱ सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। दोपहर को धूप निकली तब ठंड महसूस नहीं हुई। लेकिन शाम होते ही हवा के साथ मौसम में सर्दी घुलने लगी। मौसम का मिजाज बदलने के साथ वर्तमान में सुबह और रात को सर्दी का असर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो-तीन दिन तापमान में वृद्धि जारी रह सकती है। इससे दिन के समय ठंड कुछ कम रहेगी।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 66 ओर शाम को 35 प्रतिशत थी। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन हो रहा है।