1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले मप्र कांग्रेस में घमासान, राजा साहब को पार्टी से निकाला!

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले मप्र कांग्रेस में घमासान, राजा साहब को पार्टी से निकाला!  

2 min read
Google source verification
lok sabha election 2019, mp congress suspended raja sahab, congress party leader suspend, raja saheb digvijay singh, His Excellency, Maharaja Digvijay Singh, congress leader joins bjp

lok sabha election 2019, mp congress suspended raja sahab, congress party leader suspend, raja saheb digvijay singh, His Excellency, Maharaja Digvijay Singh, congress leader joins bjp

जबलपुर। लोकसभा चुनाव से पहले मप्र कांग्रेस में घमासान हो रहा है। जहां पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता ही अपने नेताओं के निर्वाचन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पार्टी विरोधी कार्यों से लोकसभा चुनाव में चोट होने की आशंका के चलते मुख्यमंत्री कमलनाथ और संगठन पदाधिकारी फूंक फूंककर कदम रख रहे हैं। वहीं पार्टी में रहकर पार्टी का विरोध या खिलाफ में कार्य करने वालों को तत्काल सजा भी दी जा रही है। दो दिन पहले ही एक वरिष्ठ और बड़े नेता माने जाने वाले जबलपुर के जितेन्द्र अवस्थी ने बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के निर्वाचन को चुनौती दी थी। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जितेन्द्र अवस्थी राजा साहब के नाम से बरगी विधानसभा क्षेत्र में जाने जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले मप्र कांग्रेस में घमासान, कांग्रेस विधायक के निर्वाचन को कांग्रेस नेता ने दी चुनौती, नोटिस जारी!

news facts- पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस से जितेन्द्र अवस्थी निष्कासित

कमलनाथ से बात हुई और.... बाहर कर दिया
कांग्रेस नेता जितेन्द्र अवस्थी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप है। प्रदेश क ांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई की। जितेन्द्र पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए बरगी विधायक संजय यादव के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की थी। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपना नामांकन स्वीकार न किए जाने पर राज्य निर्वाचन आयोग के साथ ही विधायक संजय यादव को भी पक्षकार बनाया था और उनका निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग की थी। जिसके बाद पार्टी ने यह निर्णय लिया है।

उधर निष्कासन पर अवस्थी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से शुक्रवार की शाम 5.41 बजे उनकी बात हुई थी। जिन्होंने ऐसे संकेत नहीं दिए। मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद का जो भी निर्णय होगा वह मान्य होगा।

Story Loader