14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण की वोटिंग, जबलपुर में गजब का उत्साह, एक अधिकारी निलंबित- देखें वीडियो

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग में आज जबलपुर समेत आसपास के जिलों में मतदान हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
election news

जबलपुर. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग में आज जबलपुर समेत आसपास के जिलों में मतदान हो रहा है। मतदाता सुबह से ही बूथ के बाहर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। जैसे जैसे दिन चढ़ रहा है मतदान का प्रतिशत वैसे वैसे बढ़ता जा रहा है। कड़ी धूप के चलते कुछ मतदान केन्द्रों में अपेक्षाकृत भीड़ कम हैं, वहीं धूप से बचने जिन मतदान केन्द्रों में व्यवस्थाएं की गई हैं, वहां लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाताओं से अपील कर रहे हैं। वहीं प्रत्याशियों ने भी अपने परिवार के साथ मतदान कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। अधिकारियों ने भी कतारों में लगकर वोट डालते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों को मतदान केन्द्र पहुंचने की अपील करते देखे जा रहे हैं।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

फोटो वायरल की, हो गया निलंबन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना ने पनागर विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 173 के पीठासीन अधिकारी रतन कुमार, चार्ज मेन व्हीकल फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । रतन कुमार द्वारा मतदान केन्द्र के भीतर के फोटो खिंचवाकर अपने मोबाइल से वाटसअप ग्रुप महर्षि वाल्मीकि एकता क्लब में पोस्ट किये गए थे। शिकायत प्राप्त होने पर जांच कराई गई । सेक्टर अधिकारी हेमंत अमहिया द्वारा मोबाइल फ़ोन ज़ब्त कर शिकायत सही होने की पुष्टि की गई। मतदान केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने के लिए पीठासीन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है तथा मतदान अधिकारी क्रमांक -1 को पीठासीन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।