14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lord Ganesh Mantra in hindi- गणेश जी के ये तीन मंत्र कर देंगे बाधा दूर

भगवान गणेश के वो खास 3 मंत्र जिनका जप करने के बाद आप उनकी कृपा पा सकते हैं

2 min read
Google source verification

image

Lalit Kumar Kosta

Jul 27, 2017

???? ?? ?? ?? ??? ????? ?? ????? ???? ???

???? ?? ?? ?? ??? ????? ?? ????? ???? ???

जबलपुर। भगवान शिव के पुत्र गणेश भारतीय धर्म और संस्कृति में सबसे पहले पूजनीय और प्रार्थनीय हैं। उनकी पूजा के बगैर कोई भी मंगल कार्य ना तो किया जा सकता है और ना ही शुरू हो सकता है। कहते हैं उनकी पूजा के बगैर अगर कोई कार्य शुरू कर देता है तो किसी न किसी प्रकार उसको रुकावटें आने लगती हैं।
भगवान गणेश की पूजा बुद्धि, ज्ञान, बल व सुख-समृद्धि देने वाली मानी जाती है। जो व्यक्ति गणपति बप्पा को सच्चे मन से पूजता है उसको भगवान कभी निराश नहीं करते। उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। क्या आप जानते हैं कि भगवान गणेश की पूजा खास मंत्रों से की जाती है। जा हां खास मंत्रों में तो क्या हैं वो मंत्र। भगवान गणेश के वो खास 3 मंत्र जिनका जप करने के बाद आप उनकी कृपा पा सकते हैं।


तांत्रिक गणेश मंत्र-
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। मेरे कर दूर क्लेश।

यह एक तांत्रिक मंत्र है जिसकी साधना में कुछ खास चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। परन्तु रोज सुबह महादेवजी, पार्वतीजी तथा गणेशजी की पूजा करने के बाद इस मंत्र का 108 बार जाप करने व्यक्ति के समस्त सुख-दुख तुरंत खत्म होते हैं। लेकिन इस मंत्र के प्रयोग के समय व्यक्ति को पूर्ण सात्विकता रखनी होती है और क्रोध, मांस, मदिरा, परस्त्री से संबंधों से दूर रहना होता है।

गणेश कुबेर मंत्र-
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।

यदि व्यक्ति पर अत्यन्त भारी कर्जा हो जाए, आर्थिक परेशानियां आए-दिन दुखी करने लगे। तब गणेशजी की पूजा करने के बाद गणेश कुबेर मंत्र का नियमित रूप से जाप क रने से व्यक्ति का कर्जा चुकना शुरू हो जाता है तथा धन के नए स्त्रोत प्राप्त होते हैं जिनसे व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है।


गायत्री गणेश मंत्र -
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।

यह गणेश गायत्री मंत्र है। इस मंत्र का प्रतिदिन शांत मन से 108 बार जप करने से गणेशजी की कृपा होती है। लगातार 11 दिन तक गणेश गायत्री मंत्र के जप से व्यक्ति के पूर्व कर्मो का बुरा फल खत्म होने लगता है और भाग्य उसके साथ हो जाता है।