6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LOVE STORY: 90 की उम्र में भी जवां है इनकी मोहब्बत

शादी के छह दशक बाद भी गुप्ता दंपत्ति में है 36 की उम्र वाला प्यार, नहीं रहते एक दूजे के बिना

1 minute read
Google source verification

image

neeraj mishra

Feb 14, 2016


नेहा सेन@जबलपुर। कहते हैं मोहब्बत की कोई उम्र नहीं होती। यह कभी भी हो सकती है और किसी भी उम्र में। तभी तो 90 साल के एसके गुप्ता अपनी पत्नी भागीरथी से बेहद प्यार करते हैं। उम्र के इस दौर में भी उनकी मोहब्बत 36 वर्ष के उम्र वाले जोड़े से कम नहीं है। 63 साल पहले हुई शादी के बाद शुरू हुआ प्यार आज भी जवान है। 14 फरवरी को पूरी दुनिया वैलेंटाइनडे मना रही है ऐसे में यह जोड़ा न केवल मोहब्बत करने वालों के लिए ही प्रेरणादायी बल्कि इंसानियत के तकाजे वाले ढांचे और सामाजिक ताने-बाने के लिए भी मुफीद है।

शादी के बाद हुआ प्यार
वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में शादी के बाद तलाक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। छोटे-छोटे विवादों में परिवार टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। ऐसे में गुप्ता दंपत्ति जोड़ों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सकते हैं। 63 साल पहले उनकी अरेंज मैरिज हुई थी। शादी के पहले दोनों ने एक दूसरे को देखा तक नहीं थी। शादी के बाद साथ रहते-रहते दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। ऐसा प्यार हुआ कि अब एक दूसरे का एक पल के लिए भी साथ नहीं छोड़ते। गुप्ता बताते हैं कि कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुए लेकिन आपसी सुलह के बाद वे आगे बढ़ गए।

37 साल से एक दूसरे की परछाईं
रिटायर्ड चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता और भागीरथी पिछले 37 वर्षों से एक दूसरे की परछाईं बने हुए हैं। उनके बच्चे पिछले 37 वर्षों से शहर से बाहर रह रहे हैं। गुप्ता बताते हैं कि बच्चे चाहते हैं वे उनके साथ रहें, लेकिन हम नहीं चाहते कि कभी दूसरे से अलग होना पड़े। इसलिए वे अपना शहर नहीं छोड़ते। बच्चों से दूर बुजुर्ग दंपित्त मोहब्बत भरी जिन्दगी बिता रहे हैं।

खबर का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...


ये भी पढ़ें

image