28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कालरात्रि का पूजन करने वालों की चमक जाएगी किस्मत, आज करें इस मुहूर्त में पूजा

कालरात्रि का पूजन करने वालों की चमक जाएगी किस्मत, आज करें इस मुहूर्त में पूजा  

2 min read
Google source verification
maa kalratri

maa kalratri puja vidhi muhurat with panchang

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: सावान तारीख 6, अयन : उत्तरायण, ऋतु : बसंत, मास : चैत्र, पक्ष : शुक्ल, तिथि - प्रात: 10.13 तक भद्रा तिथि सप्तमी उपरांत जया तिथि अष्टमी रहेगी। भद्रा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य सम्पन्न किए जा सकते हंै। इस तिथि में विवाह, राजकीय कार्य, वास्तु, ग्रहारम्भ, आभूषण निर्माण, अलंकार, साज सज्जा तथा जन हितकारी कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हंै। देवी आराधना हितकर तथा कल्याणकारी रहेगी।
योग- प्रात: 10.53 तक अतिगंड़ उपरांत सुकर्म योग रहेगा, शुभ कार्य हेतु सुकर्म योग उत्तम माना जाता है।
विशिष्ट योग- आज ग्रहयोग के आधार पर राजनीति, कूटनीति व्यापारिक यात्रा, क्रय विक्रय आमोद प्रमोद जैसे कार्य शुभ रहेंगे।
करण- सूर्योदय काल से वणिज उपरांत विष्टि तदनंतर वव करण का प्रवेश होगा। करण शुभकारी है।

नक्षत्र- तीक्ष्णदारूकसंज्ञक नक्षत्र आद्र्रा प्रात: 7.13 तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आद्र्रा नक्षत्र में शस्त्रनिर्माण, उग्रकर्म, विग्रह, कलह, पशुचिकित्सा, शस्त्रविद्या से जुड़े कार्य मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं पुनर्वसु नक्षत्र में यात्रा सवारी, शांति राजनीति, कूटनीति जैसे कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण तथा प्रभावकारी माने जााते हैं।
शुभ मुहूर्त - आज पत्र लेखन, भ्रमण मनोरंजन, राजनीति वार्ता, कूटनीति वार्ता, व्यापार आरम्भ, क्रय विक्रय, आमोद प्रमोद जैसे कार्यों हेतु दिवस शुभ तथा अनुकूल रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 7.30 से 10.30 लाभ,अ मृत दोपहर 12.00 से 1.30 शुभ तथा रात्रि 9.00 से 10.30 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : आज नवरात्र के सप्तम दिवस में कालरात्रि के पूजन का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। कालरात्रि का पूजन परम कल्याणकारी रहेगा।
चन्द्रमा : रात्रि 10.19 तक मिथुन राशि में उपरांत चन्द्र प्रधान राशि कर्क राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मीन राशि में गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है। सूर्य का रेवती नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पश्चिम दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 10.30.00 बजे से 12.00.00 बजे तक। शुभ कार्य हेतु वर्जित।
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर कु,ध,ड़,छ, अक्षर से आरम्भ कर सकते है। आद्र्र्रा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मिथुन होगी, राशि स्वामी बुध तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मिथुन राशि के जातक प्राय: शांत, गम्भीर तथा सरल, सुधारवादी मननशील, लज्जाशील, समाजसेवी, परोपकारी, विवेकी, विवेकवान, धर्मात्मा प्रतिष्ठावान, जनहितैषी तथा जनप्रिय होते हैं। व्यवसाय में सफल रहते हैं।