
बस्तर में भी बंद हो टोल वसूली (Photo source- Patrika)
MP News: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट( MP High Court) को 11 नए जज मिले हैं। नियुक्ति की अधिसूचना राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय कानून मंत्रालय ने सोमवार को जारी की। 7 पूर्णकालिक और 4 अतिरिक्त न्यायाधीश बनाए गए हैं। लंबे समय बाद इतनी संख्या में एक साथ जजों की नियुक्ति हुई है। साथ ही जजों के स्वीकृत 53 पदों के विरुद्ध 45 संख्या हो गई है। अब 8 पद खाली बचे हैं। संभवत: बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जजों के खाली पदों को देखते हुए पिछले महीने न्यायिक सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत करने और अधिवक्ताओं को जज(New Judges) के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश भेजी है। जिसकी मंजूरी राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाने के बाद केंद्रीय कानून मंत्रालय ने नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी। संभवत बुधवार को नवनियुक्त न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है।
न्यायिक सेवा कोटे से रामकुमार चौबे, राजेश कुमार गुप्ता को पदोन्नत करते हुए हाईकोर्ट जज बनाया गया है। वहीं, जबलपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर आलोक अवस्थी, रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन, भगवती प्रसाद शर्मा और प्रदीप मित्तल को पदोन्नत करते हुए अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
न्यायिक सेवा कोटे से रामकुमार चौबे, राजेश कुमार गुप्ता, हाईकोर्ट जज तथा जबलपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर आलोक अवस्थी, रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन, भगवती प्रसाद शर्मा और प्रदीप मित्तल अतिरिक्त न्यायाधीश।
Published on:
29 Jul 2025 08:13 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
