
madhya pradesh mein badh ka kahar, jabalpur me sukha
जबलपुर। एक ओर जहां प्रदेश के अधिकतर जिलों में नदियां नाले उफान पर हैं, वहीं जबलपुर ऐसा शहर है, जहां सूखे की आहट से लोग परेशान हो गए हैं। सोमवार को दिन भर सूरज बादलों की आंख मिचौली पर शाम को राहत की बूंदों ने लोगों को उमस से बचाया। मंगलवार को एक बार फिर से सूर्यदेव तांडव करते हुए नजर आ रहे हैं। उमस और गर्मी से बैचेनी हो रही है। कूलर पंखे और एसी फिर से चालू हो गए हैं।
शाम 7 बजे के बाद मौसम ने अहसास कराया सावन सोमवार का अहसास
तीन दिन से काले बादलों के मंडराने और नाम मात्र की बूंदाबांदी के बाद सोमवार की रात को फिर बारिश का सिलसिला चला। शाम को 7.30 बजे के बाद हल्की बारिश रात 9 बजे के करीब तेज हो गई। कुछ देर तक झमाझम बारिश हुई। इससे सावन में कई दिन से लगे सूखे का ब्रेक हटा। बादलों ने रात को सावन सोमवार का अहसास कराया। बारिश के बाद लगातार गर्मी और उसम से परेशान लोगों को भी राहत महसूस हुई।
दिन में चिपचिपी गर्मी से बेचैन लोगों की राहत ठंडी हवा चलने से सुकून से कटी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की रात को करीब 25 मिमी बारिश होने का अनुमान है। सोमवार की सुबह को बीते दिनों की तरह ही मौसम का हाल रहा। सुबह होने के बाद आसमान साफ हो गया। दोपहर तक धूप चुभती रही। गर्मी बढ़ गई। दोपहर के बाद काले बादलों से आसमान पट गया। दोपहर 1 बजे के करीब दो-पांच मिनट हल्की बारिश हुई। इसके बाद बादलों के बने रहने से उमस बढ़ गई। चिपचपी गर्मी ने बेचैन कर दिया। दिन के समय बारिश नहीं होने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर चला गया।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री था। आद्र्रता सुबह के समय 84 और शाम को 77 प्रतिशत दर्ज किया है। दक्षिण-पश्चिम हवा औसतन 4 किमी प्रति घंटा की गति से चली।
Published on:
30 Jul 2019 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
