
garha phatak wali mahakali video
जबलपुर। माता बड़ी महाकाली के नाम से प्रसिद्ध गढ़ा फाटक वाली माता का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फेसबुक पर जबलपुर पत्रिका पर दो दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। हर घंटे हजारों लोग इस वीडियो को देखने के साथ ही शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में माता महाकाली का मनोहारी रूप तो दिखाया ही गया है साथ ही इसमें जो खास बात है वो ये कि एक महिला जो माता के दर्शनों को आई थी वह माता के भाव से भर गई। जिसके बाद वह महिला भक्त माता के सामने ही उनके रूप में समाहित होते हुए भाव खेलने लगी। लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। जबलपुर पत्रिका फेसबुक पेज पर वायरल इस वीडियो की चर्चा जबलपुर समेत पूरे प्रदेश भर में हो रही है।
नोट: पत्रिका किसी प्रकार के अंधविश्वास और क्रूरता को बढ़ावा नहीं देता है। देवी के प्रति आस्था और श्रद्धालुओं का सम्मान रखते हुए खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Updated on:
22 Oct 2020 01:32 pm
Published on:
22 Oct 2020 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
