27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महात्मा गांधी पुण्यतिथि विशेष- इनके पास है गांधी जी का असली चश्मा और घड़ी

महात्मा गांधी पुण्यतिथि विशेष- इनके पास है गांधी जी का असली चश्मा और घड़ी

2 min read
Google source verification
mahatma gandhi death anniversary 2019 real story

mahatma gandhi death anniversary 2019 real story

जबलपुर। महात्मा गांधी के विचारों को मानने और उनके आदर्शों पर चलने वाले लोगों ने गांधीजी को अब तक अपने दिलों में जिंदा रखा हुआ है। यह वह लोग हैं, जो बापू से जुड़ी यादों के साथ जी रहे हैं। यह प्रेम केवल यहीं खत्म नहीं होता है, वह वर्तमान और आने वाली पीढिय़ों को भी महात्मा गांधी से जुड़ी चीजों से रूबरू करवा रहे हैं। गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर हम आपको ऐसे लोगों से मिलवा रहे हैं, जिन्होंने गांधीजी की पुरानी चीजों को अपने नायाब कलेक्शन में शामिल रखा हुआ है। इसके साथ ही अब तक महात्मा गांधी पर जितने भी विशेष आवरण और फस्र्ट डे कवर प्रकाशित हुए हैं, उनका संकलन भी देखने मिलता है।

news facts- दुर्लभ चश्मे, घडिय़ों और स्पेशल कवर के साथ जीवित हैं बापू की यादें

30 हजार स्कूली बच्चों को दिखा चुके गांधीजी की अनूठी यादें
श हर के रोहित खन्ना महात्मा गांधी के जीवन से इतने प्रभावित हुए हैं कि उनसे जुड़ी चीजों को उन्होंने अपने नायाब संकलन में शामिल किया हुआ है। रोहित के पास खड़ाऊ, चश्मे, पॉकेट वॉच का कलेक्शन है। यह ठीक वही है, जैसी चीजें गांधीजी इस्तेमाल करते थे। इसके साथ ही उनके पास गांधीजी पर प्रकाशित हुई पुस्तक भी है। यह पुस्तक 1958 में प्रकाशित हुई थी। रोहित पुस्तकों समेत अन्य दुर्लभ चीजों के एग्जीबिशन लगाते आ रहे हैं। अब तक 30 हजार स्कूली बच्चों को इन चीजों को दिखा चुके हैं, ताकि बच्चों को भी गांधीजी के जीवन के बारे में बता रहे हैं। अभी तक उन्होंने लॉरेंस स्कूल सनावर, मेयो कॉलेज अजमेर,असम वैली स्कूल समेत देश के अन्य बड़े स्कूलों में एग्जीबिशन लगा चुके हैं।

स्पेशल कवर से लेकर स्टैम्प्स में बापू
फस्र्ट डे कवर, स्पेशल कवर और स्टेम्प्स का कलेक्शन महानद्दा निवासी अरविंद मलिक के पास गांधीजी पर निकाले गए। विशेष आवरण फस्र्ट डे कवर और स्टैम्प्स का कलेक्शन है। अरविंद ने बताया कि वह गांधीजी के जीवन से प्रभावित हैं। यही वजह है कि वे कक्षा आठवीं से कलेक्शन करते आ रहे हैं। विभिन्न मौके पर निकाले गए विशेष आवरण, फस्र्ट डे कवर को उन्होंने संभाल कर रखा हुआ है। हे राम... नाम का मैक्सी कार्ड भी उनके पास मौजूद है।