
श्रीकृष्ण भगवान की आराधना
कृष्ण भगवान की होती है विशेष आराधना
-एक्सक्लूसिव
जबलपुर।
सनातन धर्मावलंबी दीपावली, होली, रक्षाबंधन जैसे पर्व वर्ष में एक बार ही मनाते हैं। लेकिन जबलपुर का माहेश्वरी व मारवाड़ी समाज हर तीन वर्ष के बाद पड़ने वाले पुरुषोत्तम मास में ये सभी पर्व दोबारा मनाता है। पुरुषोत्तम मास की विभिन्न तिथियों पर समाज के भवन गोपाल सदन में ये पर्व मनाए जाते हैं। पुरुषोत्तम मास की होली में ठाकुरजी के संग समाज के लोग फूलों की होली खेलते हैं, तो दीपावली में जमकर आतिशबाजी होती है। सावन में ये समाज भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करते हैं।
होली, दीवाली पर होता है संगम-
जबलपुर जिला माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष
व श्री अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद जबलपुर शाखा के अध्यक्ष शरद काबरा ने बताया कि पुष्टिमार्गीय वैष्णव समाज के लोग श्रीकृष्ण को इष्ट मानते हैं। पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस महीने हम लोग श्रीकृष्ण भगवान की आराधना करते हैं। उन्होंने बताया कि इसलिए हम होली, दीपावली व अन्य पर्व तीन साल के बाद वर्ष में दो बार मनाते हैं। इस अवसर पर मुखिया भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार व पूजन करते हैं। समाज के सदस्य गर्भगृह के बाहर से दर्शन कर पर्व मनाते हैं। इन पर्वों के लिए समाज के लोग एकत्रित होते हैं, जो महत्वपूर्ण है ।
फूलों की होली खेलते हैं-
गोपाल सदन स्थित समाज के भवन में पुरुषोत्तम मास में अलग-अलग तिथियों पर अलग-अलग पर्व मनाए जाते हैं। होली के पर्व में समाजजन भगवान श्रीकृष्ण व अन्य लोगो के साथ वृंदावन की तर्ज पर होली खेलते हैं। इस अवसर पर रास नृत्य की भी प्रस्तुति होती है। दीपावली व दशहरा पर्व भी परंपरानुसार मनाए जाते हैं। दीपावली में समाज के लोग मन्दिर में दीपमालिकाये सजाते हैं। उत्साही युवा आतिशबाजी करते हैं। रक्षाबंधन पर भगवान को रक्षासूत्र बांधते हैं। पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर शरद पुर्णिमा मनाई जाती है। इस अवसर पर रात को श्रीकृष्ण भगवान की रासलीला मनाई जाती है। भगवान का विशेष श्रृंगार व पूजन किया जाता है ।
सावन में भगवान के हिंडोले-
काबरा ने बताया कि पुष्टिमार्गीय लोग सावन में भगवान के हिंडोले रखते हैं। पुरुषोत्तम मास में कृष्ण भगवान के अन्नकूट, रंगमहल, बादाम की सेवा, पुष्पवितान, गणगौर, गोपाष्टमी पर्व भी मनाए जाते हैं। सावन के महीने में ठाकुरजी को समर्पित विशेष अनुष्ठान किये जाते हैं। पूरे मास भर ये आयोजन चलते हैं।
Published on:
06 Jul 2023 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
