9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती पर आ गया दिल, आए दिन करने लगा पीछा, कोड रेड टीम ने दबोचा

युवती का पीछा करना होटलकर्मी को पड़ गया भारी

less than 1 minute read
Google source verification
With Love,young girls,young girl try to commited suicide,Love in one side news,chase of women,one side love,code red,ambikapur young girl grip of current,young girl died,one side lover,Code Red Police,Girl Intimate with Young Man,collage girl intimate,beautiful girl intimate relationship,

With Love,young girls,young girl try to commited suicide,Love in one side news,chase of women,one side love,code red,ambikapur young girl grip of current,young girl died,one side lover,Code Red Police,Girl Intimate with Young Man,collage girl intimate,beautiful girl intimate relationship,

जबलपुर. एक होटलकर्मी को युवती का पीछा करना भारी पड़ गया। युवक आए दिन ऑफिस आते-जाते पीछा करता था और उससे प्रेम का इजहार करने का प्रयास करता, लेकिन युवती को उसका पीछा करना और कमेंट करना उसे पसंद नहीं आ रहा था। तंग आकर युवती ने शोहदे को सबक सिखाने का मन बना लिया और वह 1 अगस्त को कोड रेड टीम के पास शिकायत कर दी। 2 अगस्त युवती के कार्यालय के लिए इंदिरा मार्केट से गुजरते ही युवक भी पीछा करने निकला, तभी कोड-रेड टीम नम्बर एक ने उसे इलाहाबाद चौक के पास से दबोच लिया।

कोड रेड टीम प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि 22 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती है। घर आते-जाते इंदिरा मार्केट स्थित मनमोहन होटल में कार्यरत संतोष भारती पीछा कर परेशान करता था। युवती ने एक दिन पहले कोड रेड में मामले की शिकायत की थी। कोड रेड टीम ने आरोपी को पकड़ कर सिविल लाइंस पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जहां उसके खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया गया।

कुछ दिन पूर्व शहर के गोरखपुर में भी युवती की शिकायत पर कोड रेड टीम ने एक मनचले को हवालात की हवा खिलाई थी। शहर में आए दिन मनचलों की हरकतें बढ़ती जा रही हैं। सडक़ चलती लड़कियों पर कमेंट करना, उनके पास जाकर घूरना और ऐसा करने से मना करने पर धमकी देना शोहदों के लिए आम बात है।

छेडख़ानी और पीछा करने की घटनाओं को लेकर समाजशास्त्री डॉ. सीएसएस ठाकुर का कहना है कि युवा वर्ग सही मार्गदर्शन न मिलने से सही और गलत में फर्क नहीं कर पाते। युवा हर वो चीज पा लेना चाहते हैं, जो उन्हे पसंद है। इसी कारण गलत और सही का निर्णय लिए बिना गलत राह पर चल पड़ते हैं और कॅरियर तबाह कर लेते हैं।