7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजब गजब : 5 दिन तक ब्लैक कोबरा के साथ घर में रहा शख्स, भूख मिटाने के लिए करता था चूहों का शिकार

एक शख्स अपने घर में 5 दिनों तक जहरीले कोबरा सांप के साथ रहा। हैरानी की बात ये है कि इस बीच सांप ने एक बार भी युवक पर हमला नहीं किया।

2 min read
Google source verification
news

अजब गजब : 5 दिन तक ब्लैक कोबरा के साथ घर में रहा शख्स, भूख मिटाने के लिए करता था चूहों का शिकार

मध्य प्रदेश के जबलपुर के लॉर्डगंज थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले कछियांना में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। बता दें कि इलाके में रहने वाला गोविंद बघेल नाम का शख्स 5 दिनों तक जहरीले कोबरा सांप के साथ रहा। हैरानी की बात ये है कि इस बीच सांप ने एक बार भी युवक पर हमला नहीं किया। हालांकि इस अवधि में कोबरा ने घर में मौजूद सभी चूहों का शिकार कर उन्हें अपना भोजन बना लिया।

इस हैरान कर देने वाली घटना से दो-चार हुए गोविंद बघेल का कहना है कि वो बीते सोमवार की शाम जब अपने घर पहुंचा तो वहां उनके बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप कुंडली मारे बैठा दिखाई दिया। इतने विशाल और जहरीले सांप को अपने बिस्तर पर देख गोविंद के होश उड़ गए। गोविंद घबराता हुआ मदद के लिए किसी को बुलाने की नीयत से घर के बाहर आ गया। लेकिन, जबतक वो आसपास रहने वाले लोगों को इकट्ठा कर अपने कमरे में लाया तबतक सांप मौके से गायब हो चुका था। इसपर उसने सांप को काफी देर घर में ढूंढने का प्रयास भी किया, लेकिन सांप का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसपर सभी को लगा, शायद सांप निकलकर कहीं भाग गया।

यह भी पढ़ें- अब तेज आवाज वाले बाइक साइलेंसर पुलिस की रडार पर, मकान ही नहीं इनपर भी चल रहा बुल्डोजर, Video


दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ाया कोबरा

इसके बाद गोविंद बाकी दिनों की तरह सामान्य रूप से अपन कमरे में रहने लगा, लेकिन अलग-अलग रातों में करीब तीन-चार बार उसे सांप के फुंफकारने की भी आवाजें सुनाई दीं, जिसे उसने वहम मानकर नजर अंदाज कर दिया। बता दें कि गोविंद अपने घर में अकेला ही रहता है। वो बैंक में नौकरी करता है और सुबह से घर से निकलता है तो रात में सोने के लिए ही घर में वापस आता है। लेकिन, शनिवार रात को जब वो काम से अपने घर लौटा तो दीवार में बनी अलमारी में एक बार फिर उसे सांप को देख हैरान रह गया। इसके बाद उसने तत्काल सर्प विशेषज्ञ को फोन कर सूचित किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सर्प मित्र गजेंद्र दुबे ने सांप को पकड़ा। फिलहाल, सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर बरगी के जंगलों में छोड़ दिया गया है।