13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर के दीप का हुआ मास्टर शेफ सीजन-6 में सिलेक्शन, खास है डिश बनाने का इनका अंदाज

ऑडिशन में मिला था रोटी बनाने का टास्क

less than 1 minute read
Google source verification
deep

deep

जबलपुर। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते वक्त, खाना अच्छा नहीं मिलता था। इसके चलते खुद खाना बनाना शुरू किया, धीरे-धीरे कुकिंग का शौक हुआ और इनोवेशन भी बढ़ते हुए। इस तरह कुकिंग से प्यार हो गया। हर डिश बनाना आता है, लेकिन रोटी नहीं बनती, इसलिए मास्टर शेफ के ऑडिशन में रूमाली रोटी बनाने का टास्क मिला। वह टास्क क्लीयर किया तभी शो में सलेक्शन हुआ। यह कहना है शहर के दीप गुहा का, जो मास्टर शेफ सीजन-6 में सिलेक्ट हुए हैं। वे डॉ. बीके गुहा और डॉ. मिली गुहा के बेटे हैं।

रूमाली रोटी कामिला टास्क
दीप ने बताया कि शो में ऑडिशन से 4 से 5 राउंड हुए। मैन सलेक्शन के राउंड में उनसे जब पूछा गया कि उन्हें क्या नहीं बनता। दीप से बताया कि उन्हें रोटियां बनाना नहीं आती। उस वक्त जजेस ने दीप को रूमाली रोटी बनाने का टास्क दिया। वह टास्क दीप ने क्लीयर किया और मास्टर शेफ में उनका सिलेक्शन हुआ। 7 दिसम्बर को आने वाले शो में दीप नजर आएंगे।

डॉक्टर बनते-बनते माइंड डाइवर्ट हुआ
दीप बताते हैं कि डॉक्टरी की पढ़ाई लगभग पूरी ही हो गई थी। उस वक्त मन में एक सवाल आया कि क्या इस स्टडी से वे खुश हैं। तभी माइंड डाइवर्ट हुआ और तड़का वाले कॅरियर को चुना। शुरुआत में फैमिली का थोड़ा प्रैशर रहा, लेकिन बाद से इंटरेस्ट देखकर सभी ने इसे एक्सेप्ट कर लिया। वर्तमान में दीप कैटरिंग बिजनेस से जुड़े हुए हैं।