
Beautiful Mehndi Designs
जबलपुर। रक्षाबंधन में रेशम के धागों का विशेष महत्व होता है, क्योंकि भाई की कलाई इसी से सजाती हैं। इसके साथ ही रक्षाबंधन में मेहंदी का भी विशेष महत्व होता है। हर बहन रक्षाबंधन के दिन मेहंदी लगवाती है। भाइयों की कलाई में रेशम का धागा जचता है तो वहीं बहन के हाथों में मेहंदी रंग लाती है। फेस्टिवल को ध्यान रखते हुए शहर में मेहंदी आर्टिस्ट एक्टिव हो गए हैं। शहर के मुख्य स्थलों पर मेहंदी आर्टिस्ट पहुंच रहे हैं और बहनों के हाथों को सजा रहे हैं।
पहले के दौर में लोग घर में ही मेहंदी भिगोते थे और कोन बनाकर मेहंदी खुद ही लगाते थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बदला वैसे-वैसे यह ट्रेंड भी बदल गया है। अब लोग घरों में मेहंदी लगाने की बजाय मेहंदी आर्टिस्ट से लगवाते हैं। लोगों का मानना है कि मेहंदी आर्टिस्ट के हाथों से लगी हुई मेहंदी की बात ही कुछ और होती है। यही वजह है कि शहर के गंजीपुरा मार्केट, चूड़ी मार्केट, सदर, गोरखपुर के कुछ एरिया में मेहंदी आर्टिस्ट मौजूद हैं, जहां पहुंचकर बहनें मेहंदी डिजाइन लगवा रही हैं।
news fact-
रक्षाबंधन के लिए मेहंदी लगवाना हुआ शुरू
गंजीपुरा मार्केट में रोज शाम हो रही है भीड़
बहन के हाथों में रचेगी इंडो अरेबियन मेहंदी
शाम होते ही पहुंचती है भीड़
शहर के गंजीपुरा मार्केट में अधिक संख्या में मेहंदी आर्टिस्ट मौजूद हैं, जो कि चंद मिनटों में ही पूरे हाथ में मेहंदी लगा देते हैं। मेहंदी आर्टिस्ट्स की मानें तो शाम होते ही मेहंदी लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। बहनेंअभी से ही मेहंदी इसलिए लगवा रही हैं, क्योंकि रक्षाबंधन के एक और दो दिन पहले बहुत रश होता है और मेहंदी लगवाने का नंबर बहुत देर से आता है। लोगों को इंतजार करना पड़ता है। इस इंतजार से बचने के लिए बहने तीन-चार दिन दिन पहले ही मेहंदी लगवाने पहुंच रही हैं।
मेहंदी के लिए एडवांस बुकिंग
राष्ट्रीय स्तर के मेहंदी आर्टिस्ट शेखर दुबे ने बताया कि उनसे मेहंदी लगवाने के लिए बहनें एडवांस बुकिंग करवा रही हैं। अभी तक कई लोगों ने मेहंदी लगवाने की बुकिंग कर दी है और रक्षाबंधन के कई दिन पहले से ही लोग मेहंदी लगवाने पहुंच रहे हैं। उन्होंने अपने साथ कई और मेहंदी आर्टिस्ट को बुलाया है, ताकि सभी बहनों के हाथ पर समय से मेहंदी लग जाए।
इंडो अरेबियन से लेकर मुगलई पैटर्न
मेहंदी आर्टिस्ट राज नाइक ने बताया कि कुछ समय पहले तक गल्र्स की डिमांड में केवल अरेबियन स्टाइल मेहंदी होती थी, लेकिन अब इसमें भी इनोवेशन किया जाने लगा है। अब इंडो अरेबियन मेहंदी लगाई जा रही है। भरे हुए हाथ वाली मेहंदी की बात की जाए तो मुगलई पैटर्न, राजस्थानी मारवाड़ी पैटर्न डिजाइन वाली मेहंदी लगाई जा रही।
75 रुपए से शुरू, हजार रुपए तक दाम
मेहंदी आर्टिस्ट मेहंदी के डिजाइन को देखते हुए उसका रेट चार्ज कर रहे हैं। केवल हथेली पर मेहंदी लगाने का 75 रुपए लगता है। जैसे-जैसे आप मेहंदी का स्पेस बढ़ाते जाएंगे, वैसे-वैसे रेट बढ़ता जाएगा। अरेबियन मेहंदी कम दाम में लग जाती है, वहीं भरवां मेहंदी लगाने में अधिक समय लगता है और उसका रेट भी बढ़ता है। इस तरह हजार रुपए तक में भी मेहंदी लगाई जा रही है।
Published on:
23 Aug 2018 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
