10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र में हैवानियत की हद! मानसिक बीमार महिला को बनाया हवस का शिकार

मप्र में हैवानियत की हद! मानसिक बीमार महिला को बनाया हवस का शिकार

less than 1 minute read
Google source verification
rape_1.jpg

lust

जबलपुर। मानसिक रूप से बीमार महिला को उसके ही गांव का एक वहशी लम्बे समय से हवस का शिकार बना रहा था। रविवार को महिला के दिव्यांग पति ने आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह धमकाते हुए भाग निकला। दिव्यांग की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार रात प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी ने महिला के दिव्यांग पति को धमकाया

बरगी थाना प्रभारी रीतेश पांडे ने बताया कि 35 वर्षीय महिला कुछ साल पहले लकवा से पीडि़त हो गई थी। उसका इलाज कराया गया, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से बीमार हो गई। लम्बे समय से वह न बोल पाती है और न कुछ समझती है। महिला का पति दिव्यांग है। वह रोजाना मजदूरी करने जाता है। घर लौटकर पति-पत्नी साथ में खाना बनाते और खाते थे।

महिला के पति को धमकाते हुए भागा
रविवार को रोजाना की तरह पति काम पर चला गया। लेकिन, शाम को वह समय से पहले घर पहुंच गया। उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला था। अंदर गांव का ही कालीराम बर्मन उसकी पत्नी से दुराचार कर रहा था। उसने कालीराम को पकडऩे का प्रयास किया, तो वह उसे धमकाता हुआ भाग निकला। गिरफ्तारी के बाद कालीराम ने पुलिस के सामने कबूला कि वह लम्बे समय से ऐसा कर रहा था।