23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिनी मैराथन में दौड़े ढाई हजार लोग, कैशलेस मिलेगा ईनाम 

छावनी परिषद द्वारा मिनी मैराथन मैत्री रविवार सुबह आयोजित की गई। भारी ठंड के बीच लोग यहां उत्साह से भाग लेने बड़ी संख्या में पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abha Sen

•

Updated: 15 Jan 2017, 12:50 PM IST

half marathon

half marathon

जबलपुर। छावनी परिषद द्वारा मिनी मैराथन मैत्री रविवार सुबह आयोजित की गई। भारी ठंड के बीच लोग यहां उत्साह से भाग लेने बड़ी संख्या में पहुंचे। मिनी मैराथन शिवाजी मैदान से शुरू होकर सिविल लाइन के 5 किमी एरिया तक आयोजित की गई।

सुबह-सुबह मैराथन में पार्टीसिपेट करने सेना के जवान, कॉलेज व स्कूली स्टूडेंट्स, महिलाएं, युवतियां, बच्चों सहित करीब ढाई हजार लोग शामिल थे। इस दौरान सभी को व्हाइट टी-शर्ट और कैप दी गई। ठिठुरती ठंड में भी इनका उत्साह देखते ही बन रहा था।


मैराथन के विजेताओं को कैशलेस ईनाम दिया जाएगा। पुरस्कार की रकम सीधे उनके अकाउंट में जमा होगी। कैशलेस को प्रमोट करने और लोगों को इस ओर जागरुक करने के लिए ये तरीका अपनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक रोहाणी, केंट उपाध्यक्ष चिंटू चौकसे, ब्रिगेडियर एसयू दशरथ मौजूद रहे।

mini