minor lover, minor lover said I love you, minor lover mother of two children, mother lover raped, minor lovers porn video
जबलपुर। एक आशिक के सिर पर आशिकी का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह गार्डन में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अपने दो बच्चों के साथ आई एक महिला को सबके सामने आई लव यू चिल्लाता रहा। पहले तो लोगों ने उसका पागलपन समझकर उसे माफ कर दिया। किंतु जब उसकी हरकतें बढऩे लगीं तो उसका भूत उतारने पुलिस को बुलवा लिया। पुलिस ने सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भंवरताल उद्यान में लोगों को परेशान करने वाले एक युवक को गुरुवार को कोड रेड की टीम ने दबोच लिया। बड़ी मदार टेकरी निवासी मोहम्मद दिलशाद शाम को उद्यान पहुंचा। वहां वह जोर-जोर से 'आई लव यू' चिल्ला रहा था। कुछ लोगों ने उसे मना किया, तो वह उनसे उलझ गया। दिलशाद ने वहां घूमने आए एक परिवार के साथ फोटो खिंचावाने की जिद पकड़ ली। जिसमें एक महिला अपने बच्चों के साथ आई हुई थी। बार बार मना करने के बाद भी दिलशाद ने अपनी जिद नहीं छोड़ी, आखिरकार लोगों की मदद से परिवार ने इसकी सूचना कोड रेड को दी। सूचना के बाद महज पांच मिनट में ही टीम के सदस्य मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने सिरफिरे आशिक का भूत उतार दिया। उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई।