
पुलिस पर पथराव
जबलपुर. ईद मिलादुन्नबी पर्व पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को जहां एक ओर जिला पुलिस एक दिन पहले से ही मुस्तैद रही। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने सोमवार देर शाम फ्लैग मार्च भी किया था। मंगलवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन लगातार चक्रमण करता रहा। पुलिस प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए जुलूस आदि पर प्रतिबंध लगा दिया। बावजूद इसके कुछ इलाकों से जुलूस निकाले गए। इस दरौन रोकाटोकी के बीच कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाने से गोहलपुर मार्ग पर मछली मार्केट के पास वर्ग विशेष के लोगों ने पटाखे फोड़े। इस गतिविधि पर अंकुश लगाने को पहुंची पुलिस तो उन पर पथराव कर दिया। पुलिस फोर्स पर पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण हो गया।
हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग कर पथराव करने वाली भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसके बाद इलाके में भगदड़ मच गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी के अनुसार भीड़ पर काबू पा लिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मछली मार्केट क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
Published on:
19 Oct 2021 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
