
MLA Vinay Saxena hospitalized, 3706 corona victims in Jabalpur
जबलपुर। शहर में गुरुवार को कोरोना ने दो और लोगों की जान ले ली। 124 नए संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अभी तक 3706 व्यक्ति कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 80 कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज भी किए गए। जिले में अभी तक 2737 व्यक्ति स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना के एक्टिव केस 897 हैं।
जिले में संक्रमित बढकऱ 3706 हुए
जबलपुर में कोरोना से दो की मौत, 124 नए पॉजिटिव मिले
मृतकों में एक 75 वर्षीय वृद्ध और 64 वर्षीय महिला है। वृद्ध को बुखार, सांस लेने में तकलीफ, खांसी और कमजोरी की शिकायत पर 24 अगस्त को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। 26 अगस्त को रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई थी। पहले निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहीं रांझी निवासी 64 वर्षीय महिला को भी बुखार, सांस लेने में तकलीफ, खांसी और कमजोरी होने पर 17 अगस्त को एनएससीबीएमसी के कोविड सस्पेक्टेड वार्ड में भर्ती किया गया था। 18 अगस्त को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। लगातार इलाज के बाद भी सेहत बिगड़ती गई। गुरुवार को सुबह मौत हो गई। इन दो मौत के साथ जिले में अभी तक 72 कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विधायक सक्सेना अस्पताल में भर्ती
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से होम आइसोलेट कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना गुरुवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या महसूस होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होने का परामर्श दिया। डॉक्टरों ने विधायक की हालत स्थिर बताया है। वे 20 अगस्त को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। उनमें कोरोना के सामान्य लक्षण थे। स्वास्थ्य संबंधी ज्यादा परेशानी नहीं होने के कारण होम आइसोलेट थे।
Published on:
28 Aug 2020 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
