1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mms viral: युवती का पर्सनल वीडियो दोस्त को भेजा, आरोपी गिरफ्तार

युवती का पर्सनल वीडियो दोस्त को भेजा, आरोपी गिरफ्तार  

less than 1 minute read
Google source verification
video_viral.jpg

mms viral

जबलपुर. केंट पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके मोबाइल से पर्सनल वीडियो निकालकर उसके दोस्त को भेजने वाले आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय युवती नौकरी करती है। आवश्यक कार्य होने पर वह सदर गली नंबर-5 स्थित आनंद राय की ऑनलाइन शॉप पर जाकर काम कराती थी। युवती कुछ दिन पहले भी आनंद राय की दुकान गई थी।

केंट पुलिस की कार्रवाई

वहां काम की अधिकता और लेट होने के कारण वह मोबइल दुकान पर भूल गई। युवती के जाने के बाद आनंद ने उसके मोबाइल का लॉक खोला और युवती का एक पर्सनल वीडियो अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर उसे एक युवक को भेजा, जो युवती का परिचित निकला। युवक ने इसकी जानकारी युवती को दी। इसके बाद युवती ने आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आनंद को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है।

प्रलोभन देकर छात्रा का अपहरण
प्रलोभन देकर छात्रा का अपहरण करने वाले एक आरोपी के खिलाफ पनागर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय छात्रा को एक युवक ने झांसा देकर बुलाया और अपहरण कर ले गया। पुलिस उसका पता लगा रही है।

Story Loader