26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉडी में एनर्जी और न्यूट्रीशन के लिए घर पर ही बनाएं मॉकटेल ड्रिंक्स…

समर सीजन में लोगों को भा रही होम मेड मॉकटेल्स की वैरायटीज
2 min read
Google source verification
 healthy

healthy

जबलपुर. गर्मियों में ठंडे और हैल्दी लिक्विड काफी सुकून देते हैं। तेज धूप और उमस के कारण काफी थकान भी महसूस होती है। इससे एनर्जी कम होने लगती है। इसके चलते लिक्विड रिफ्रैशमेंट थकान दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए इसलिए ताजगी महसूस करने के लिए मॉकटेल ड्रिंक्स बेस्ट ऑप्शन होते हैं। मॉकटेल ड्रिंक्स को आसानी से घर पर भी लोग बना रहे हैं। यह ड्रिंक्स कूलिंग देने के साथ आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और यह ना सिर्फ एनर्जी देता है, बल्कि बॉडी में न्यूट्रिशन में भी मिलता है।

Read Also : मध्यप्रदेश में सारे रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

मैंगो पंच बेमिसाल
मैंगों स्वाद प्रदान करने के साथ-साथ बॉडी में कई पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करता है। इसे बनाने के लिए आम, तुलसी का पत्ता और ब्राउन शुगर की जरूरत होती है। इसके अलावा टेस्ट को डिफरेंट बनाने के लिए रूह अफजा भी मिलाया जाता है।

वॉटरमेलन मैजिटो
तरबूज एक ऐसा फल है जो ताजगी प्रदान करता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। वॉटरमेलन बनाने के लिए सिटी विमन तरबूज, नींबू, शुगर, पुदीने के पत्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं आइस क्यूब इन्हें अट्रैक्टिव लुक देते हैं।

फ्रैश लाइम सोडा
गर्मियों में यह बहुत आम पेय पदार्थ होता है। इसको बनाने के लिए सोडा, नींबू, पुदीना, नमक, ब्राउन शुगर, तुलसी का पत्ता और गुलाब जल की जरूरत होती है।

कुकुम्बर लेमोनेड का इनोवेशन
खीरे में पर्याप्त मात्रा में पानी मौजूद होता है जो प्यास को कम करने में मदद करता है। कुकुम्बर लेमोनेड बनाने के लिए सिटी विमन काफी इनोवेशन कर रही हैं। इसके इसमें नींबू का रस, चीनी, ताजें पुदिनें के पत्ते और पानी के साथ मिलाकर लेमोनेड बनाया जा रहा है।