जबलपुर. शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए नगर निगम तरह-तरह के जतन कर रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर, फ्लैक्स, गीत-संगीत, भजन, नाटक, स्टेज शो, रैली सहित अन्य मशक्कत की जा रही हैं। लोगों को मुफ्त में डस्टबिन बांटकर स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है, दूसरी ओर कुछ पार्षद खुद स्वच्छता एप डाउनलोड नहीं कर पाए हैं।