1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती का कइ दिनों तक पीछा किया फिर रात में उसके घर में घुसा शोहदा, की ये हरकत

पिता ने पकड़ा तो धमकाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 26 Apr 2018, 9:07 PM IST

lucknow news

छेड़खानी

जबलपुर. एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाली युवती का एक शोहदा कई दिनों से पीछा कर रहा था। वह कभी रास्ते में छींटाकशी करता, तो कभी तंज कसता। युवती उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर रही थी, इससे आरोपित का दुस्साहस बढ़ गया और मंगलवार रात वह युवती के घर में घुस गया। आरोपित ने युवती से छेड़खानी की, आवाज सुनकर पिता वहां पहुंचे तो युवती के पिता को भी आरोपित ने धमकाया और मारपीट कर वहां से भाग निकला। युवती ने घमापुर थाने में मामले की एफआईआर कराई है।

हाथ पकड़कर बिस्तर से खींचा
घमापुर थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक युवती सरकारी अस्पताल में काम करती है। ड्यूटी आते-जाते वक्त शुभम तिवारी उसका पीछा करता था। युवती उसकी बातों को नजरअंदाज कर रही थी, लेकिन मंगलवार रात आरोपित युवती के घर में घुस गया और युवती का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया, तभी युवती की नींद खुल गई। उसने विरोध किया और मदद की आवाज लगाई, तो पिता वहां पहुंच गया। पिता ने शुभम को पकड़ा तो उसने मारपीट कर झूमा-झटकी कर दी। रिपोर्ट लिखाने पर जान से खत्म करने की धमकी देते हुए आरोपित वहां से भाग निकला।

घर में घुसा चोर, लोगों ने पकड़ा
इधर, घमापुर थाना के कछियाना मोहल्ला में मंगलवार रात एक घर में चोर घुस गया। घर में अकेली सो रही महिला आवाज सुनकर जागी, तो चोर निकलकर भागा। महिला ने उसका पीछा किया। इस दौरान दीवार फांदने के चक्कर में वह गिरकर जख्मी हो गया। भीड़ ने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

घमापुर पुलिस ने बताया कि नरसिंहपुर निवासी विंध्यासनी आचार्य की बहन और जीजा कछियाना मोहल्ला में रहते हैं। विंध्यासनी के दीदी-जीजा शादी में शामिल होने गए थे। विंध्यासनी रात में अकेली थीं। देर रात शुभम नायडू घर में घुस गया और वह चोरी करने लगा। खटपट की आवाज सुनकर विंध्यासनी जागीं। आवाज लगाई, तो चोर घर के बाहर निकलकर भागा। वह मदद की आवाज लगाती रही। जिसे सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।