26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून-2020 अलर्ट, अंचल में हो सकती है भारी बारिश

झारखंड-बिहार के ऊपर बने चक्रवाती हवा के घेरे से शहर में बना बारिश का सिस्टम

2 min read
Google source verification
Monsoon

Monsoon

जबलपुर. जबलपुर रीजन में आगामी दो दिन में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ के ऊपर बना कम दबाव का सिस्टम कमजोर पड़ गया है। झारखंड और बिहार के ऊपर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। इसके साथ ही राजस्थान से मध्यप्रदेश होकर झारखंड़ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को सम्भाग के अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार की सम्भावना है। कहीं-कहीं भारी वर्षा का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके शुक्रवार को सक्रिय होने का अनुमान है। इसके प्रभाव रविवार तक शहर पहुंच सकता है। उसके बाद अच्छी बारिश की सम्भावना है।
दो दिन से उमड़-घुमड़ रहे बादल मेहरबान, शाम को बूंदाबांदी
मानसून के प्रवेश के बाद उमड़-घुमड़ रहे काले बादलों ने गुरुवार-शुक्रवार को कुछ मेहरबानी दिखाई। सुबह से छाए बादलों ने दोपहर तक गर्मी बढ़ाई। उमस से लोग बेचैन हो रहे थे तभी शाम को बूंदाबांदी हुई। झारखंड-बिहार के ऊपर चक्रवाती हवा के घेरे से शहर में बारिश का सिस्टम बना। स्थानीय बादलों से साथ मिला तो अमखेरा, अधारताल, महाराजपुर सहित आधे शहर में दोपहर बाद पानी बरसा। कुछ ही देर में करीब 4.8 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गई। आसपास के जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश हुई। इससे शाम तक नमी भरी हवा आने का सिलसिला शुरू हो गया। शीतल हवा ने गर्मी और उमस से बेचैन लोगों को राहत दी। मौसम खुशनुमा बन गया।
सामान्य से तीन डिग्री नीचे पारा
आसमान में सुबह से बादलों का डेरा होने से गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री था। यह गुरुवार को लुढकक़र 25.4 डिग्री हो गया। लगातार बादलों के बने रहने से उमस बढ़ी। इससे अधिकतम तापमान में उछाल आया। बुधवार के मुकाबले एक डिग्री से ज्यादा के उछाल के साथ गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सी रेकॉर्ड किया गया। तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 75 प्रतिशत और शाम को 81 प्रतिशत थीं। पश्चिमी हवा 4 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।