20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2024 : विदाई की ओर बढ़ा मानसून, दिन में उमस, रात में ठंड का अहसास

मौसम विभाग के अनुसार अब वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी। 22 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को जबलपुर में बूंदाबांदी के आसार हैं।

2 min read
Google source verification
Monsoon 2024

Monsoon 2024

Monsoon 2024 : बीते दो दिनों से बारिश नहीं हो रही है। इसका प्रभाव तापमान में बढ़त व उमस के रूप में दिखाई दे रहा है। गुरुवार को दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार अब वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी। 22 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को जबलपुर में बूंदाबांदी के आसार हैं।

Monsoon 2024 : तापमान बढ़ने के साथ उमस फिर बढ़ी

गुरुवार को जबलपुर में तापमान बढ़ने के साथ उमस फिर बढ़ गई। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे था। रात में हल्की ठंडक महसूस हुई। सीजन में वर्षा का कुल आंकड़ा 57.3 इंच पर स्थिर है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को सभाग के जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबलपुर सहित कई जिलों में धूप खिलेगी।

Monsoon 2024 : बरगी बांध के गेट बंद

बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश थमने के बाद गुरुवार रात आठ बजे बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए। बांध का जलस्तर 422.15 मीटर है। देर रात नर्मदा तटों पर जलस्तर घटने लगा। गौरीघाट, तिलवाराघाट, लहेटाघाट, भेड़ाघाट समेत अन्य तटों में तेजी से जलस्तर कम हुआ है। कैचमेंट क्षेत्र में बारिश की सभावना है। इसे देखते हुए बरगी बांध कंट्रोल रूम की टीम अलर्ट मोड पर है। इससे पहले बांध के छह गेट दोपहर 12 बजे बंद कर दिए गए। 3 गेट से 663 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा था। बांध में पानी की आवक कम होने पर सभी गेट बंद कर दिए गए।