
Monsoon 2024: प्रदेश में शुक्रवार को नौतपा का सातवां दिन था। सातवें दिन बस्तर में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। दक्षिण बस्तर के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया तो वहीं जगदलपुर शहर में तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच बना रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक (Monsoon Alert) रहा। दोपहर में लोग घर और ऑफिस में ही कैद नजर आए। जिन्हें बहुत जरूरी काम था वे ही बाहर निकले।
शाम होने के बाद भी सडक़ पर गर्म हवा चलती रही। दोपहर के वक्त लोग पूरे एहतियात के साथ ही बाहर निकले। भीषण गर्मी के बीच रात का तापमान भी 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि शनिवार से गर्मी का प्रकोप कम होगा नौतपा 3 जून तक (Weather Alert) जारी रहेगा। इससे पहले लोगों को राहत मिल सकती हैं। इस दौरान बारिश संभव है।
मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और अब इसके छत्तीसगढ़ की ओर बढऩे की स्थिति बन रही है। बताया जा रहा है कि बस्तर में 5 जून तक प्री मानसून की स्थिति बन सकती है। इसके बाद (Monsoon) 10 से 12 जून के बीच मानसून की यहां एंट्री हो जाएगी। 15 जून तक समूचे (Chhattisgarh Monsoon 2024) छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो जाएगा। मालूम हो कि हर साल बस्तर केे रास्ते ही छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री होती है।
मौसम विभाग के मुताबिक आमतौर पर मानसून केरल में 1 जून तक आता है। इस बार 30 मई को दस्तक दी। ऐसे में छत्तीसगढ़ में भी मानसून पहले पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यह 15 के आसपास दस्तक देगी। मानसून छत्तीसगढ़ में बस्तर के रास्ते जांजगीर-चांपा में (Monsoon Update 2024) सक्रिय होगा। अब जल्द ही प्री मानसून बारिश शुरू हो जाएगी।
2014 – 3 जून
2015 – 4 जून
2016 – 6 जून
2017 – 30 मई
2018 – 29 मई
2019 – 8 जून
2020 – 31 मई
2021 – 30 मई
2022 – 29 मई
2023 – 8 जून
2024 – 30 मई
Monsoon 2024: मौसम विभाग ने 31 मई तक मानसून केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था। लेकिन इस बार समय से दो दिन पहले ही केरल में मानसून की बरसात आज से शुरू हो गई है। बता दें कि पिछले तीन चार दिनों से यहां प्री-मॉनसून बारिश हो रही थी। वहीं अब यह बारिश मानसूनी (Monsoon 2024) बारिश में तब्दील हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार समय से पहले मानसून के पहुंचने के अच्छे संकेत बताए है।
Updated on:
1 Jun 2024, 6:18 PM IST
Published on:
1 Jun 2024, 12:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.