31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Rain: नौतपा के बीच होगी प्री-मानसून की एंट्री, अगले 2 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, व्रजपात की संभावना

Chhattisgarh Rain: केरल में मानसून पहुंचने के साथ ही प्रदेश में इसका असर दिखाई देता है। एक सप्ताह पहले ही प्री-मानसून शुरू हो जाता है। इसके असर से प्रदेश में 2 दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 31 May 2024, 7:37 AM IST

Chhattisgarh Rain

Chhattisgarh Rain: छत्तीसगढ़ में नौतपा में बरसती आग से बुधवार को हल्की राहत मिली है। एक द्रोणिका के असर से राजधानी समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ समय के लिए कड़ी धूप हुई। हालांकि इससे तापमान में ज्यादा बदलाव देखने नहीं मिला। दो दिन बाद प्रदेश के एक दो स्थानों पर (CG Weather Update) गरज-चमक के साथ वज्रपात व अंधड़ चलने की संभावना है।

Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों तक यहां के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि 31 मई से 2 जून के बीच मौसम में बदलाव हो सकते हैं जिसके असर से आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों पर बिजली चमकने और पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। बता दें इस दौरान गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 46.7 डिग्री रायगढ़ में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री महासमुंद में दर्ज किया गया।

ग्रीष्म लहर की संभावना

Chhattisgarh Rain: मौसम विभाग ने आज के लिए भी हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू चलने के साथ रात भी गर्म रहने की संभावना है। एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर तथा उष्णरात्रि की स्थिति बनने की संभावना है। आकाश आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 45 डिग्री और 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Chhattisgarh Rains: छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी

Chhattisgarh Rains: केरल में मानसून पहुंचने के साथ ही प्रदेश में इसका असर दिखाई देता है। एक सप्ताह पहले ही प्री-मानसून शुरू हो जाता है। अगर 31 को मानूसन केरल में एंट्री कर लेता है तो प्रदेश में भी प्री-मानसून की बरसात शुरू हो जाएगी। वहीं लगभग 7 से 10 दिनों के भीरत मानूसन छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा।

पारा मीटर

रायपुर - 45.5
माना 45.7
बिलासपुर - 45.4 डिग्री
पेण्ड्रारोड - 42.8
अंबिकापुर - 44.2
जगदलपुर - 39.6
दुर्ग - 45.5
राजनांदगांव - 43.0
रायगढ़ - 46.7
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़े: Chhattisgarh Rains: अगले 24 घंटे में मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी