scriptMonsoon 2024: केरल में मानसून की दस्तक के साथ छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, अगले 2 दिनों तक के आसार | Monsoon 2024: Monsoon arrives in Kerala, rain in cg | Patrika News
रायपुर

Monsoon 2024: केरल में मानसून की दस्तक के साथ छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, अगले 2 दिनों तक के आसार

Monsoon 2024: इसी के साथ ही अब छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारसात ( Monsoon in chhattisgarh ) भी अगले कुछ घंटों में शुरू हो जाएगा। मानसून की पहली फुहार जशपुर में पड़ी है..

रायपुरJun 01, 2024 / 10:26 am

चंदू निर्मलकर

Monsoon 2024
Monsoon 2024: नौतपा की भीषण गर्मी के बीच राहतभरी खबर सामने आई है। इस बार तय समय से दो दिन पहले ही मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। ( Monsoon 2024 in chhattisgarh ) इसी के साथ ही अब छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारसात भी अगले कुछ घंटों में शुरू हो जाएगा। मानसून की पहली फुहार जशपुर में पड़ी है।

Monsoon 2024 in Chhattisgarh: दो दिन पहले केरल पहुंचा मानसून

Monsoon 2024: मौसम विभाग ने 31 मई तक मानसून केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था। लेकिन इस बार समय से दो दिन पहले ही केरल में मानसून की बरसात आज से शुरू हो गई है। बता दें कि पिछले तीन चार दिनों से यहां प्री-मॉनसून बारिश हो रही थी। वहीं अब यह बारिश मानसूनी बारिश में तब्दील हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार समय से पहले मानसून के पहुंचने के अच्छे संकेत बताए है।
यह भी पढ़ें

Chhattisgarh Rains: अगले 24 घंटे में मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी

Monsoon 2024

Chhattisgarh Monsoon 2024: जशपुर में बदला मौसम

सूरज की तपिश से आज भी प्रदेश का पारा 47 डिग्री के पार चला गया। वहीं भीषण गर्मी के चलते रायपुर और बिलासपुर में दो लोगों की मौत की खबर है। ( Chhattisgarh Monsoon 2024 Update ) इस बीच केरल में मानसून की दस्तक के साथ ही जशपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बूंदाबांदी और हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
यह भी पढ़ें

Chhattisgarh Rain: नौतपा के बीच होगी प्री-मानसून की एंट्री, अगले 2 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, व्रजपात की संभावना

Monsoon 2024

मौसम ने दी ये जानकारी

मौसम विभाग का कहना है कि केरल में मानसून का प्रवेश हो गया है। ( CG Weather Update ) उत्तरी सीमा अमीनी, कन्नूर, कोयंबटूर, कन्याकुमारी, अगरतला, धुबरी में बारिश हो रही है। वहीं मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। छत्तीसगढ़ में कल यानी 31 मई को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने व गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में के मध्य और उत्तर भाग में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर ( CG Heat Wave Latest Update ) चलने की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है लेकिन विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः चरम उत्तर और चरम दक्षिण भाग सम्भावित है।
AWS आंकड़े के अनुसार आज का अधिकतम तापमान

बलरामपुर 44.7
जशपुर 43.2
सूरजपुर 43.8
कोरिया 42.6
रायगढ़ 40.5
कोरबा 45.1
पेंड्रा रोड 43.9
बिलासपुर 45.2
मुंगेली 44.6
महासमुंद 44.9
रायपुर 45.7
राजनांदगांव 43.7
बालोद 43.8
कांकेर 43.1
नारायणपुर 41.8
दंतेवाड़ा 42.8
सुकमा 40.2
बीजापुर 43.1

Hindi News/ Raipur / Monsoon 2024: केरल में मानसून की दस्तक के साथ छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, अगले 2 दिनों तक के आसार

ट्रेंडिंग वीडियो