मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को भी दिन में तेज धूप के साथ बादलों का डेरा रहेगा। इसके बाद शाम को मौसम एक बार फिर परिवर्तित हो सकता है, जिससे शाम को हल्की बारिश (Chhattisgarh Rains) होने की संभावना है। हालांकि दुर्ग संभाग के अधिकतम तापमान में बहुत अधिक बदलाव नहीं होंगे। तापमान 41 से 43 के बीच अगले कुछ दिन बना रह सकता है। इसके बाद 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा में भी तापमान 44 तक पहुंचने की संभावना कम है।